Gulliver Ki Yatraein (Kahani) – Jonathan Swift, Bhasha Mani, Class VI, The Best Solution

पाठ का सारांश

जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित ‘गुलीवर की यात्राएँ’ (Gulliver’s Travels) का यह अंश लेमुएल गुलीवर की लिलिपुट नामक एक अनोखे देश की रोमांचक यात्रा का वर्णन करता है।

  1. लिलिपुट आगमन और बंदी बनाना –

जहाज़ के तूफान में फँसने के बाद गुलीवर तैरकर एक अज्ञात किनारे पर पहुँचा और थककर सो गया। जब उसकी नींद खुली, तो उसने खुद को सैकड़ों पतले धागों जो लिलिपुट वासियों के लिए रस्से थे, से बँधा हुआ पाया। उसने देखा कि उसकी छाती पर केवल छह इंच लंबे इंसान खड़े हैं। लिलिपुट वासियों ने उस पर तीरों की वर्षा की, जिससे डरकर गुलीवर शांत लेट गया।

  1. स्वागत और भोजन –

लिलिपुट वासियों ने गुलीवर को इशारों के माध्यम से खाना खिलाया। उनके सैकड़ों लोगों का खाना गुलीवर के लिए केवल ‘कामचलाऊ’ था। खाने में नींद की गोलियाँ मिली होने के कारण वह सो गया, जिसके बाद उसे एक विशाल गाड़ी पर लादकर राजमहल लाया गया। वहाँ उसे एक पुराने मंदिर में जंजीरों से बाँधकर रखा गया।

  1. भाषा सीखना और मित्रता –

राजा ने गुलीवर को भाषा सिखाने के लिए एक पंडित नियुक्त किया। जल्दी ही गुलीवर वहाँ की भाषा और संस्कृति समझ गया। उसकी सज्जनता देखकर राजा ने उसकी जंजीरें खुलवा दीं और उसे आज़ाद कर दिया।

  1. युद्ध में सहायता –

पड़ोसी देश ब्लेफ़ुस्कू के सम्राट ने लिलिपुट पर आक्रमण करने के लिए एक बड़ा जहाज़ी बेड़ा तैयार किया था। गुलीवर ने लिलिपुट की मदद करने का निर्णय लिया। उसने रस्सियों और तारों से ‘कँटिया’ (hooks) बनाई और समुद्र में जाकर ब्लेफ़ुस्कू के पचास से अधिक जहाज़ों को एक साथ बाँधकर खींच लाया। इस वीरता के कारण लिलिपुट बिना युद्ध किए जीत गया।

  1. स्वदेश वापसी –

कुछ समय बाद गुलीवर को समुद्र किनारे अपने ही देश का एक जहाज़ दिखाई दिया। राजा से अनुमति लेकर वह खुशी-खुशी अपने देश वापस लौट गया।

मुख्य संदेश –

सहायता और कृतज्ञता – गुलीवर ने अनजान देश में मिले आश्रय के बदले उनकी रक्षा की।

बुद्धिमत्ता – ताक़त के साथ-साथ सही योजना और सूझबूझ (जैसे जहाज़ों को बाँधना) बड़ी से बड़ी समस्या को हल कर सकती है।

संवाद – जब भाषा काम न आए, तो संकेतों की भाषा भी आपसी समझ का जरिया बन सकती है।

 

कठिन शब्दार्थ

1 विचित्र – अनोखा / अजीब Strange / Peculiar

2 निवासी – रहने वाले Inhabitants

3 थपेड़े – लहरों की मार Buffeting / Slaps

4 अचरज – आश्चर्य / हैरानी Astonishment

5 यकीन – भरोसा / विश्वास Confidence / Sure

6 वास्तव – सचमुच In reality

7 अभिनय – नाटक / दिखावा Acting

8 मंच – ऊँचा स्थान / प्लेटफार्म Platform / Stage

9 संकेत – इशारा Gesture / Signal

10 सामग्री – सामान Material / Stuff

11 यथेष्ट – पर्याप्त / काफ़ी Adequate / Sufficient

12 कामचलाऊ – बस काम चलाने लायक Make-shift / Passable

13 ताज़गी – स्फूर्ति Freshness

14 नियुक्त – काम पर रखा गया Appointed

15 स्वदेश – अपना देश Homeland

16 गणितज्ञ – गणित के विद्वान Mathematician

17 निपुण – कुशल / होशियार Expert / Proficient

18 चौकसी – पहरेदारी Vigilance / Watch

19 भीमकाय – बहुत बड़े शरीर वाला Gigantic

20 अगवानी – स्वागत करना Reception / Welcome

21 फ़ाटक – बड़ा दरवाज़ा Gate

22 करतल ध्वनि – तालियों की आवाज़ Sound of clapping

23 प्रतिबंध – रोक लगाना Ban / Restriction

24 असुविधा – परेशानी Inconvenience

25 योजना – तरकीब Plan

26 बट कर – रस्सियों को लपेट कर Twining / Braiding

27 कँटिया – फँसाने वाला काँटा Hook

28 टोह – तलाश Quest / Search

29 नाविक – जहाज़ चलाने वाला Sailor

30 सहर्ष – खुशी के साथ Glady / With joy

31 आक्रमण – हमला Attack / Invasion

32 शत्रु – दुश्मन Enemy

33 ठिकाने लगाना – खत्म कर देना To finish off

34 बेड़ा – जहाजों का समूह Fleet

35 खाड़ी – समुद्र का एक भाग Gulf / Bay

36 बाल भी बाँका न होना – ज़रा भी नुकसान न होना To remain unhurt

37 प्रवेश – दाखिला Entry

38 मौजूद – उपस्थित Present

39 अनुमति – आज्ञा Permission

40 सौभाग्य – खुशकिस्मती Good luck

41 थकावट – थकान Exhaustion

42 जकड़ा हुआ – बँधा हुआ Bound / Shackled

43 चीख – ज़ोर की आवाज़ Scream / Shriek

44 हैरान – विस्मित Amazed

45 भूख – क्षुधा Hunger

46 खर्राटे – सोते समय आवाज़ Snoring

47 होश खोना – बेहोश होना To lose consciousness

48 चित्त लेटना – सीधा लेटना Lying on back

49 ताज़गी – नयापन Freshness

50 विस्मय – अचरज Wonder

51 प्रसिद्ध – मशहूर Famous

52 तूफ़ान – आँधी Storm

53 धागा – सूत Thread

54 ऊँचाई – लंबाई Height

55 इकट्ठे – जमा Gathered

56 वर्षा – बारिश Rain

57 भाषण – व्याख्यान Speech

58 खाद्य – खाने योग्य Edible

59 सेवन – खाना या पीना Consumption

60 गणितज्ञ – हिसाब का जानकार Mathematician

61 सैनिक – सिपाही Soldier

62 द्वार – दरवाज़ा Door

63 जंज़ीरें – कड़ी Chains

64 भीड़ – जनसमूह Crowd

65 तमाशा – खेल / प्रदर्शन Spectacle / Show

66 पंडित – विद्वान Scholar

67 सम्राट – राजाओं का राजा Emperor

68 शक्तिशाली – ताक़तवर Powerful

69 पहाड़ी – पर्वत Hill

70 चश्मा – ऐनक Spectacles

71 अनुवाद – भाषान्तर Translation

72 नुकसान – हानि Damage

73 अभिनय – स्वांग Acting

74 खिड़की – वातायन Window

75 सीढ़ियाँ – सोपान Stairs

76 गणित – हिसाब Math

77 गणितज्ञ – गणित का ज्ञाता Mathematician

78 असर – प्रभाव Effect

79 कँटिया – हुक Hook

80 टोह – खोज Search

81 जहाज़ – पोत Ship

82 समुद्र – सागर Sea

83 किनारा – तट Shore

84 लहर – तरंग Wave

85 अनुवादक – अनुवाद करने वाला Translator

जहाज़, मुश्किल, इकट्ठे, वास्तव, चुभते, भाषण, खाद्य-सामग्री, सीढ़ियाँ, यथेष्ट, खर्राटे, गणितज्ञ, द्वार, ध्वनि, प्रतिबंध, ताज़गी, नियुक्त, आक्रमण, कँटिया, स्वदेश, स्वीकार

जहाज़ – Ja-haaz अंत में ‘Z’ की ध्वनि निकालें (जैसे – ज़ेबरा)।

वास्तव – Vaas-tav ‘स्त’ को ‘St’ की तरह जल्दी बोलें।

प्रतिबंध – Pra-ti-bandh ‘प्र’ (Pra) और ‘बंध’ (Bandh) का उच्चारण करें।

खर्राटे – Khar-raa-tay ‘र’ पर ज़ोर देते हुए बोलें।

आक्रमण – Aa-kra-man ‘क्र’ को ‘Kra’ की तरह उच्चारित करें।

गणितज्ञ – Ga-ni-tagya ‘ज्ञ’ के लिए ‘Gya’ का प्रयोग करें।

खाद्य-सामग्री – Khaad-ya Saa-ma-gree ‘ग्र’ को ‘Gree’ की तरह बोलें।

यथेष्ट – Ya-thesht ‘ष्ट’ को ‘Sht’ की तरह बोलें।

मुश्किल – Mush-kil

ताज़गी – Taaz-gee

इकट्ठे – E-kat-thay

नियुक्त – Ni-yukt

चुभते – Chubh-tay

कँटिया – Kan-ti-yaa

भाषण – Bhaa-shan

स्वदेश – Sva-daysh

सीढ़ियाँ – See-dhi-yaan

स्वीकार – Svee-kaar

द्वार – Dvaar

ध्वनि – Dhva-ni

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर बताइए-

(क) गुलीवर के चीख मारने पर क्या हुआ?

उत्तर – गुलीवर के ज़ोर से चीख मारने पर उसके शरीर पर चढ़े हुए सभी छोटे आदमी डरकर भाग खड़े हुए।

(ख) गुलीवर ने वहाँ के लोगों को अपनी बात कैसे समझाई?

उत्तर – गुलीवर को वहाँ की भाषा नहीं आती थी, इसलिए उसने संकेतों या इशारों की भाषा अपनाकर अपनी बात समझाई।

(ग) भोजन करने के बाद गुलीवर कई घंटे तक क्यों सोता रहा?

उत्तर – भोजन करने के बाद गुलीवर कई घंटे तक सोता रहा क्योंकि लिलिपुट वासियों ने उसके खाने में नींद की गोलियाँ मिला दी थीं।

(घ) राजा ने किस बात पर प्रतिबंध लगा दिया?

उत्तर – लोग गुलीवर को देखने के लिए बार-बार उसके शरीर पर चढ़ रहे थे, राजा ने इस तमाशे पर प्रतिबंध लगा दिया।

 

लिखित

  1. सही उत्तर पर लगाइए-

(क) गुलीवर बहुत अधिक क्यों थक गया था?

(i) यात्रा करने के कारण

(ii) तूफ़ान में फँस जाने के कारण

(iii) तैरने के कारण

(iv) लहरों के थपेड़ों की मार के कारण

(ख) गुलीवर के खड़े होने पर लोगों ने उसका स्वागत कैसे किया?

(i) उसके ऊपर चढ़कर

(ii) रस्सों को काट कर

(iii) करतल ध्वनि करके

(iv) उसे मंदिर तक पहुँचाकर

(ग) गुलीवर को उस देश की भाषा किसने सिखाई?

(i) वहाँ के लोगों ने

(ii) एक पंडित ने

(iii) वहाँ के राजा ने

(iv) वहाँ के सैनिकों ने

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) गुलीवर ने हार जाने का अभिनय क्यों किया?

उत्तर – गुलीवर ने हार मानने का अभिनय इसलिए किया क्योंकि छोटे लोगों के तीर उसे सुई की तरह चुभ रहे थे और वह तीरों की वर्षा रुकवाना चाहता था।

(ख) गुलीवर के खाना बंद करने पर वहाँ के लोगों ने तालियाँ क्यों बजाईं?

उत्तर – गुलीवर के खाना बंद करने पर वहाँ के लोगों ने खुशी से तालियाँ बजाईं क्योंकि उन्हें लगा कि उनके द्वारा लाया गया भोजन जो उनके हिसाब से बहुत अधिक था, इस भीमकाय आदमी ने खा लिया है।

(ग) मंदिर को गुलीवर के लिए आदर्श जगह क्यों कहा गया है?

उत्तर – मंदिर को गुलीवर के लिए आदर्श जगह कहा गया है क्योंकि मंदिर का द्वार चार फुट ऊँचा और दो फुट चौड़ा था, जो गुलीवर जैसे विशाल व्यक्ति के रहने के लिए सबसे बड़ा और उपयुक्त स्थान था।

(घ) वहाँ के लोगों ने रस्सों को क्यों काट दिया?

उत्तर – लिलिपुट वासियों को जब यकीन हो गया कि गुलीवर अब भाग नहीं सकता, तब उन्होंने उसके शरीर को जकड़ने वाले रस्सों को काट दिया।

(ङ) राजा ने गुलीवर को पड़ोसी देश ब्लेफ़ुस्कू के विषय में क्या बताया?

उत्तर – राजा ने गुलीवर को बताया कि पड़ोसी देश ब्लेफ़ुस्कू के सम्राट ने एक शक्तिशाली जहाज़ी बेड़ा तैयार कर लिया है और वह जल्दी ही लिलिपुट पर आक्रमण करेगा।

 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

पाठांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

गुलीवर ने एक योजना बनाई। वह कुछ रस्सियाँ और तार लेकर बैठ गया। रस्सियों को बट कर उसने मोटे-मोटे रस्से बना लिए। तारों को भी इसी प्रकार मोटा कर लिया। तारों के एक सिरे पर उसने कँटिया बनाई जिसमें कोई चीज़ फँसाई जा सके। इसके बाद वह तट के पास पहाड़ी पर चला गया। अपने टेलिस्कोप से उसने देखा कि शत्रु देश ने पचास से भी ज़्यादा जहाज़ खड़े कर रखे हैं। गुलीवर ने साठ रस्से तैयार किए और इतने ही कँटिया लगे मोटे तार भी बनाए। इस सामग्री को लेकर वह ब्लेफ़ुस्कू की खाड़ी की ओर चल दिया। खाड़ी में घुसकर उसने वहाँ खड़े शत्रुओं के सभी जहाज़ों को कँटिया में फँसा लिया। इसके बाद सबको रस्सों में बाँध दिया। फिर रस्सों को खींचता हुआ वह अपने मित्र देश की ओर चल दिया।

(क) गुलीवर ने रस्सियों का क्या किया?

उत्तर – गुलीवर ने रस्सियों को बट कर मोटे-मोटे रस्से बना लिए।

(ख) कँटिया को किस काम के लिए बनाया?

उत्तर – कँटिया को जहाज़ों को फँसाने के लिए बनाया गया था।

(ग) गुलीवर ने टेलिस्कोप से क्या देखा?

उत्तर – टेलिस्कोप से देखा कि शत्रु देश के पचास से भी ज़्यादा जहाज़ खड़े हैं।

(घ) खाड़ी में घुस कर गुलीवर ने क्या किया?

उत्तर – खाड़ी में घुसकर गुलीवर ने सभी जहाज़ों को कँटिया में फँसा लिया और उन्हें रस्सों से बाँधकर खींच लाया।

(ङ) दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-

  • सामग्री – सामग्रियाँ
  • रस्सी – रस्सियाँ

जीवन मूल्यपरक प्रश्न

यह पाठ हमें अनजान व्यक्तियों के प्रति कैसा व्यवहार करना सिखाता है?

उत्तर – यह पाठ हमें सिखाता है कि अनजान व्यक्तियों के साथ हमें सद्भावना और बुद्धिमत्ता का व्यवहार करना चाहिए। गुलीवर ने लिलिपुट वासियों को नुकसान पहुँचाने के बजाय उनकी मदद की, जिससे पता चलता है कि मित्रता और सहायता से किसी का भी दिल जीता जा सकता है।

 

भाषा ज्ञान

  1. सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए-

(क) ‘तीर-कमान’ शब्द कैसे बना है?

(i) तीर पर कमान

(ii) तीर और कमान

(iii) तीर की कमान

(iv) तीर के लिए कमान

(ख) ‘शत्रु’ का विलोम रूप क्या है?

(i) दुश्मन

(ii) विरोधी

(iii) मित्र

(iv) जानकार

(ग) कौन सा शब्द ‘आँख’ का पर्यायवाची नहीं है?

(i) नेत्र

(ii) चक्षु

(iii) नयन

(iv) दर्शन

 

  1. पाठ के आधार पर लिखिए कि रेखांकित सर्वनाम शब्द किसके लिए प्रयोग किए गए हैं-

(क) उसे धागों से बाँध दिया गया था।

उत्तर – गुलीवर के लिए

(ख) उनका नेता तीर-कमान लिए हुए था।

उत्तर – लिलिपुट वासियों के लिए

(ग) वहाँ यह भाषा समझने वाला कोई नहीं था।

उत्तर – लिलिपुट की भाषा

(घ) उनसे गुलीवर का बाल भी बाँका नहीं हुआ।

उत्तर – शत्रुओं के तीरों के लिए

(ङ) उसके लिए राजा से बात करना आसान हो गया।

उत्तर – गुलीवर के लिए

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर में पाठ के आधार पर संख्यावाची विशेषण लिखिए-

(क) ज़ंजीरों में कितने ताले लगाए गए? तीस ताले

(ख) गुलीवर को देखने के लिए कितने लोगों की भीड़ जमा थी? हज़ारों लोगों की

(ग) लगभग कितने आदमी गुलीवर के शरीर पर चढ़ गए? चालीस आदमी

(घ) कितने सैनिकों ने गुलीवर की चौकसी की? पाँच सौ सैनिकों ने

(ङ) उस देश के हिसाब से खाना कितने व्यक्तियों के लिए था? सैकड़ों व्यक्तियों

  1. दिए गए शब्दों को अनुस्वार (ं) या अनुनासिक (ँ) लगाकर उनका सही रूप लिखिए-

(क) पडित – पंडित

(ख) घटे – घंटे

(ग) स्वय – स्वयं

(घ) मदिर – मंदिर

(ङ) रस्सिया – रस्सियाँ

(च) फसाई – फँसाई

(छ) आख – आँख

(ज) बाध – बाँध

  1. शब्दों के दिए गए बहुवचन रूपों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

तीरों – सैनिकों ने शत्रुओं पर तीरों की वर्षा की।

आदमियों – गुलीवर को देखने के लिए कई आदमियों की भीड़ जमा थी।

जहाज़ों – बंदरगाह पर बहुत से जहाज़ों को बाँधा गया था।

शरीरों – लोगों के शरीरों पर रंग-बिरंगे कपड़े हैं।

व्यक्तियों – सभी व्यक्तियों के लिए सभा में जगह उपलब्ध है।

रोचक क्रियाकलाप

  1. अपने आप को गुलीवर मान लें। ‘चालीस आदमियों के शरीर पर चढ़ आने के बाद से लेकर भोजन करने के बाद वहाँ के लोगों ने तालियाँ बजाईं’ तक की घटनाओं को लिखें-”थोड़ी देर में छोटे-छोटे चालीस आदमी मेरे शरीर पर चढ़ आए ____________ ।

उत्तर – “मेरे शरीर पर चालीस छोटे आदमी चढ़ गए। मेरी चीख से वे डरे, पर फिर लौट आए। उनके तीर सुई की तरह चुभ रहे थे, इसलिए मैंने शांत रहने का नाटक किया। जब मैंने भूख का इशारा किया, तो वे टोकरियों में भोजन लाए। सीढ़ियों की मदद से उन्होंने मुझ तक खाना पहुँचाया। सैकड़ों लोगों का भोजन खाने के बाद, मेरी भूख शांत हुई और लोगों ने खुशी में तालियाँ बजाईं।”

  1. अपने जीवन की कोई ऐसी घटना लिखिए जब आपने कुछ अनजान लोगों के साथ समय बिताया हो।

उत्तर – “एक बार रेल यात्रा के दौरान ट्रेन घंटों रुकी रही। वहाँ सह-यात्रियों से बातचीत शुरू हुई। एक बुजुर्ग महिला ने मुझे अपना खाना खिलाया और छात्रों के साथ मैंने अंताक्षरी खेली। चार घंटे कब बीत गए, पता ही नहीं चला। उन अनजान लोगों की आत्मीयता ने उस बोरियत भरे सफर को यादगार बना दिया।”

 

गृहकार्य

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-

(क) सामग्री – सामग्रियाँ

(ख) गाड़ी – गाड़ियाँ

(ग) खिड़की – खिड़कियाँ

(घ) रस्सी – रस्सियाँ

(ङ) सीढ़ी – सीढ़ियाँ

(च) गोली – गोलियाँ

You cannot copy content of this page