पाठ – 10
दो तोते
शब्दार्थ (Word meaning)
राजा – King
जंगल – वन, Forest
शिकार – Hunting
रास्ता – मार्ग, Way
भटक – रास्ता
भूल जाना, Stray
गुफा – Cave
आम – Mango
पेड़ – Tree
तोता – Parrot
ज़ोर–ज़ोर
से चिल्लाने – Scream loudly
पीछा – Chase
समझ – Understand
चलते–चलते – While going
झोंपड़ी – Hut
मीठी – Sweet
साधु – Saint
नमस्कार – Hello
चारपाई – Cot
मुस्कुराए – Smiled
संगति – साथ रहना, Company
असर – Effect
माँ – Mother
डाकू – Dacoits
अभ्यास
1. ‘हाँ‘ या ‘नहीं‘
में उत्तर लिखिए–
क. क्या राजा भटकता हुआ गुफा के पास पहुँचा? हाँ
ख. क्या पहला तोता राजा को
देखकर मीठी आवाज़ में
बोला? नहीं
ग. क्या राजा ने साधु को नमस्कार किया? हाँ
घ. क्या राजा ने साधु को अपनी परेशानी बताई? हाँ
ङ. क्या दूसरे तोते को डाकू ले गए थे? नहीं
2.नीचे लिखे
प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य
में लिखिए–
क. राजा
जंगल में क्यों गया?
उत्तर – राजा जंगल में शिकार खेलने गए थे।
ख. गुफा के
पास कौन नहीं
रुका?
उत्तर – राजा गुफा के पास नहीं रुके।
ग. झोंपड़ी
से बाहर कौन आया?
उत्तर – झोंपड़ी से बाहर साधु आए।
घ. पहले दोनों तोते किसके पास रहते थे?
उत्तर – पहले दोनों तोते साधु के पास रहते थे।
ङ. इस पाठ से
हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर – इस पाठ से हमें यह
सीख मिलती है कि अगर हम अच्छी संगति में रहेंगे तो अच्छे बनेंगे और बुरी संगति में
रहेंगे तो बुर बनेंगे।
3. किसने कहा?
लिखिए–
क. लूटो, मारो, काटो, पीटो!
उत्तर – पहले तोते ने
ख. आओ, बैठो, पानी पिओ, खाना खाओ।
उत्तर – दूसरे तोते ने
ग. मैं
यह भेद नहीं समझ पाया।
उत्तर – राजा ने
घ. दोनों की माँ एक है।
उत्तर – साधु ने
4. नीचे दिए शब्दों से वाक्य बनाइए–
मुस्कुराए – राजा की बातें सुनकर साधु मुस्कुराए।
संगति – हमें सदैव अच्छी संगति में रहना चाहिए।
भटक – मैं एक बार रास्ता भटक गया था।
चारपाई – हमारे घर में एक चारपाई है।
डाकू – डाकू
बहुत खतरनाक होते हैं।
5. कैसे
पता चलता है कि पहला तोता डाकू के पास और दूसरा तोता साधु के पास रहता था?
उत्तर – पहला तोता “लूटो, मारो, काटो, पीटो।” कहा करता था अर्थात् डाकुओं की संगति में रहने के
कारण वह हिंसात्मक हो गया था और दूसरा तोता साधु के पास रहा करता था और वह आने
वाले व्यक्तियों को “आओ बैठो, पानी पिओ,
खाना खाओ।” कहता था जिससे उसके आत्मीय स्वभाव
के बारे में पता चलता है।