शब्दार्थ
शब्दार्थ
टोपी – Cap
दर्ज़ी – Tailor
गोटेवाला – रुपहले या सुनहले तारों का काम करने वाला
गठरी – Bundle
खुश – Happy
कपड़ा – Cloth
सिलना – Stitch
बाज़ार – Market
सामान – चीज़, Things
समान – बराबर, Equal
सम्मान – इज़्ज़त
फटकारना – Rebuke
मुफ़्त – नि:शुल्क, Free
फ़ौज – सेना, Army
कुतरना – Nibble
मज़ा चखाना – सबक सिखाना
मत – नहीं
मज़ा – आनंद
बढ़िया – अच्छा
फुदकना – कूदना, Hop
दुकान – Shop
चक्कर – Circular
मौज़ – आनंद
शीशा – आईना
सूरत – चेहरा
राजा – किंग
कहानी में से
कहानी में से
1. चूहे कमरे में क्या कर रहे थे?
उत्तर – चूहे कमरे में उछल रहे थे।
2. चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों?
उत्तर – चूहा दर्ज़ी के पास लाल रंग का कपड़ा लेकर टोपी बनवाने के लिए गया।
3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा?
उत्तर – टोपी सिलने से मना करने पर चूहे ने दर्ज़ी से गुस्से में कहा कि अगर तुमने मेरी टोपी नहीं सी तो मैं रात को अपनी फौज के साथ आऊँगा और तुम्हारे सारे कपड़े कुतर-कुतर कर तुम्हें मज़ा चखाऊँगा।
4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे हो गई हैं, उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए-
एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 1
वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 2
गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 3
वह कपड़ा लेकर दर्ज़ी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 4
चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 5
वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 6
बातचीत के लिए
बातचीत के लिए
1. चूहे को गठरी में क्या मिला?
उत्तर – चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला।
2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था?
उत्तर – चूहा अपनी टोपी को गोटे से सजाना चाहता है ताकि उसकी टोपी चमके।
3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा?
उत्तर – जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तो चूहे ने गोटेवाले से कहा कि मैं रात को अपनी फौज के साथ आऊँगा और तुम्हारे सारे गोटे कुतर-कुतर कर तुम्हें मज़ा चखाऊँगा।
4. चूहे की मूँछ भी है और पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए जिनकी मूँछ भी होती है पूँछ भी।
उत्तर – बिल्ली, शेर, खरगोश ।
आपकी कल्पना
आपकी कल्पना
1. आप अपनी टोपी को किस तरह से सजाते हैं?
उत्तर – मैं अपनी टोपी को केवल साफ़ रखता हूँ उसे सजाने की मुझे कोई ज़रूरत नहीं। मगर एक नाटक के लिए मुझे टोपी पहननी थी तो मैंने उसे रंगीन कागज़ों और मोतियों से सजाया था।
2. अगर आपकी टोपी काग़ज़ पत्ते की हो तो उससे क्या-क्या फायदे होंगे?
उत्तर – अगर मेरी टोपी कागज़ या पत्ते की हुई तो इसका पुनर्प्रयोग संभव नहीं होगा। इसलिए मुझे हर बार नई टोपी ही लेनी पड़ेगी। दूसरी बात बार-बार टोपी खरीदने से कागज़ और पत्तों का अनावश्यक क्षय होगा।
भाषा अभ्यास
आपकी बात
1. लाल कपड़े को देखकर चूहा बहुत खुश हुआ। आपको किन-किन कामों में खुशी मिलती है? उन पर सही (P) का निशान लगाइए-
- बारिश में भीगना – अच्छा
- कहानी सुनना – अच्छा
- दोस्तों से गपशप करना – अच्छा
- दादाजी के साथ घूमने जाना – अच्छा
- मिठाई खाना – अच्छा
- लड़ना-झगड़ना – नहीं
2. चूहा अपने कामों के लिए कुछ लोगों के पास गया। इन कामों के लिए आप किसके पास जाएँगे?
काम नाम
सब्ज़ी लेने सब्ज़ीवाले के पास
इलाज करवाने डॉक्टर के पास
बाल कटवाने नाई के पास
जलेबी लेने मिठाईवाले के पास
मिट्टी का घड़ा खरीदने कुम्हार के पास
भाषा की बात
भाषा की बात
1. दर्जी में ‘र’ की हल्की सी आवाज़ है। इसे ( ) की तरह लिखा जाता है। ऐसे ही चार शब्द आप लिखिए-मर्ज़ी, वर्दी, सर्दी, अर्जी
2. खाली स्थान भरिए-
(क) चूहे ने एक बनवाई। (टोपी/टोपियाँ)
उत्तर – टोपी
(ख) कमरे में बहुत सारे थे। (चूहा / चूहे)
उत्तर – चूहे
(ग) सार्थक जल्दी से एक ले आया। (किताब / किताबें)
उत्तर – किताब
(घ) निशा के पास हैं। (पेंसिल / पेंसिलें)
उत्तर – पेंसिलें
(ङ.) शालिनी बाज़ार से बहुत सारी लाई । (राखी/राखियाँ)
उत्तर – राखियाँ
जीवन मूल्य
जीवन मूल्य
चूँ-चूँ चूहे ने अपनी टोपी को सुंदर बनाने के लिए बहुत कोशिश की और अंत में वह खुश हुआ।
• आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरी रखने के लिए क्या कर सकते हैं?
उत्तर – मैं अपने कपड़े और ज़रूरी वस्तुएँ साफ़ रखने के लिए उन्हें धोता या पोछता रहता हूँ। मैं यह भी सुनिश्चित करता हूँ कि जहाँ मेरी चीज़ें हैं वहाँ पर धूल या गंदगी न आ पाए।
कुछ करने के लिए
कुछ करने के लिए
चूहे ने जो टोपी सिलवाई थी वह बाकी टोपियों में मिल गई। क्या आप चूहे की टोपी खोज सकते हैं? ढूंढिए और चित्र में अपनी पसंद से रंग भरिए-
उत्तर – छात्र स्वयं करें।
भाषा अभ्यास
पाठ – 11
चूँ-चूँ की टोपी
1.
क. लाल
ख. एक
ग. चम-चम
घ. अपनी
ङ. सारे
2.
क. चूँ-चूँ – चूहे चूँ-चूँ करते हैं।
ख. इधर-उधर – हमें कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए।
ग. चम-चम – राहुल ने एक चम-चम टोपी खरीदी है।
घ. पीछे-पीछे – बाँसुरी वाले के पीछे-पीछे सभी चूहे चल पड़े।
3.
क. गोटेवाला
ख. दर्जी
ग. वनवासी
घ. कामचोर
ङ. चित्रकार
4.
क. ज़रा – राज़
ख. भला – लाभ
ग. चार – रचा
घ. पीटो – टोपी
ङ. दया – याद
च. नदी – दीन
5.
क. बंदर साँप
ख. कंधा दाँत
ग. मंदिर चाँद
घ. पतंग बाँस
6.
अगर मैं उन चूहों में से एक होता जो बाँसुरी वाले के पीछे-पीछे मंत्रमुग्ध होकर चले जा रहे थे तो मैं सबसे पहले चूहों के मुखिया से बातें करता करता और कहता कि ये हमें गाँव से बाहर निकालने की एक साजिश है। मैं उन्हें यह भी बताता कि हमारी तादाद इतनी बढ़ गई है कि गाँववाले हमसे परेशान हो गए हैं और हमसे मुक्ति पाने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। मैं उन्हें यह यकीन दिलाने की कोशिश करता कि आज नहीं तो कल हमें गाँव से निकाल ही दिया जाएगा इसलिए हमें गाँववालों से सुलह की बात करनी चाहिए और उन्हें यह आश्वासन देना चाहिए कि हममें से और कोई भी चूहा अब गाँव में उपद्रव नहीं मचाएगा।

