DAV Solution, Class 3, Bhasha Madhuri Chapter – 6, Ghamandi Makkhi घमंडी मक्खी

वन – जंगल, कानन, Forest

शेर – Lion  

हरा-भरा – Greenery  

नींद – निद्रा, Sleep

अचानक – सहसा, Suddenly

भिनभिनाना – मक्खी का किसी एक ही जगह उड़ना

कोशिश – प्रयास

आवाज़ – Sound

गुस्सा – क्रोध, Anger  

नज़र – दृष्टि   

परेशान – व्याकुल  

आराम – Relax

पंजा – Paws

लोमड़ी – Fox  

मुट्ठी – Fist

मसलना – चूर करना, Rub to pieces

झट से – तुरंत

चोट – आहत, Injury

घायल – जख्मी, Wounded  

हार – पराजय

घमंड – अभिमान

खुश – Happy

जवाब – उत्तर

ताकतवर – बलशाली

मन ही मन हँसना – मुहावरा – प्रसन्न होना  

सूँड – Proboscis  

नमस्कार – प्रणाम

जीव-जंतु – Animals  

तंग करना – परेशान करना  

डरना – भय होना

सबक सिखाना – मुहावरा – बदला लेना

मकड़ी – Spider

चुटकी – Pinch

आग-बबूला होना – मुहावरा – क्रोधित होना

हिम्मत – साहस

पल भर – Some moments

सिर हिलाना – हाँ करना  

मकड़ी का जाला – Web मंद-मंद मुसकराना – मुहावरा – प्रसन्न होना

प्रश्न 1. शेर को गुस्सा क्यों आया?

उत्तर – सुंदर वन में शेर जब आराम कर रहा था तब एक मक्खी उसके पास आकर भिनभिनाने लगी और शेर से कहा कि वह उसके साथ खेले। शेर ने जब मना कर दिया तो मक्खी शेर को परेशान करने लगी इसलिए शेर को गुस्सा आ गया।  

प्रश्न 2. मक्खी ने हाथी से क्या कहा?

उत्तर – मक्खी ने हाथी से यह कहा कि उसने शेर को हरा दिया है और वह बहुत ताकतवर है।  

प्रश्न 3. मक्खी में घमंड क्यों आ गया?

उत्तर – मक्खी ने पहले शेर को परेशान किया उसके बाद हाथी ने भी उसके ताकतवर होने की बात स्वीकार की। इसके बाद वह अन्य जीव-जंतुओं को भी परेशान करने लगी। सभी उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे ताकतवर मानने लगे। इन वजहों से मक्खी को घमंड हो गया। ।

प्रश्न 4. अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?

उत्तर – मक्खी के कहने पर जब लोमड़ी ने उसके ताकतवर होने की बात स्वीकार की तब लोमड़ी ने एक मकड़ी की तरफ इशारा किया और कहा कि ये मकड़ी कह रही थी कि वह उस मक्खी को चुटकी में ही मार देगी। घमंड में चूर मक्खी उस मकड़ी पर हमला करने उसके जाल में गई और वहीं फँस गई।   

प्रश्न 5. सही शब्द से कहानी की घटनाओं को पूरा कीजिए-

(क) शेर पेड़ के नीचे सो रहा था।

• छतरी • गुफा  •पेड़

ख) मक्खी ने कहा- “शेर और हाथी मुझसे डरते हैं।

•डरते • नाराज़ • बड़े

(ग) मक्खी मकड़ी के जाले में फँस गई।

• मकड़ी • मछुआरे • लोमड़ी

1. मक्खी ने जब शेर को जगाया तो वह आग-बबूला हो गया।

• आपको जब कोई गहरी नींद से जगाता है, तब आप क्या करते हैं?

जब मुझे कोई गहरी नींद से जगाता है तो इसका अर्थ यह होता है कि घर में कुछ ज़रूरी काम है और मुझे उसमें शामिल होना है।

• आपको कब-कब गुस्सा आता है?

मुझे उस समय गुस्सा आता है जब मैं कुछ गलत करता हूँ और दूसरे मुझे मेरी गलती पर ज़रूरत से ज़्यादा डाँटते हैं। इसके अलावा जब कोई मुझे बेवजह परेशान करता है तब भी मुझे गुस्सा आ जाता है।

2. शेर मक्खी को मारने के चक्कर में अपने-आप को चोट पहुँचा लेता है।

• अगर शेर की जगह आप होते तो क्या करते?

अगर मैं शेर की जगह होता तो पहले ही मक्खी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे ताकतवर घोषित कर देता।

• किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपने खुद को चोट पहुँचा ली हो।

एक बार की बात है। अपनी पैंसिल को छीलने के लिए मैंने शार्पनर का प्रयोग न करके ब्लेड का प्रयोग किया। कम अनुभव के कारण मैंने अपनी ही अँगुली में चोट लगा ली।

3. मक्खी जाल से निकलने की कोशिश करते-करते बहुत थक गई।

• आप कौन से काम करते-करते थक जाते हैं?

मैं कभी-कभी गणित के सवाल हल करते-करते  थक जाता हूँ इसके अलावा सुबह-सुबह जब मैं और मेरे चाचाजी टहलने जाते हैं तो उनके पीछे-पीछे  दौड़ते-दौड़ते मैं थक जाता हूँ।

• किन कामों को करने में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है?

मुझे अपना प्रोजेक्ट वर्क करने में बहुत समय लगता है इसके अलावा अगर मैं कोई स्केच या पेंटिंग करता हूँ तो उसमें भी मुझे बहुत समय लग जाता है।  

1. मक्खी ने कहा कि शेर और हाथी उससे डरते हैं।

• शेर से कौन-कौन डरता होगा?

• आपसे कौन-कौन डरता है?

तालिका में लिखिए-

शेर से डरने वाले           आपसे डरने वाले

हिरन                      ? स्वयं लिखें

हाथी                       ? स्वयं लिखें

बंदर                       ? स्वयं लिखें

शेर मक्खी उड़ाते – उड़ाते थक गया।

• गाय क्या-क्या करते थक जाती होगी?

• आप क्या-क्या करते थक जाते हैं?

तालिका में लिखिए-

 गाय                        आप         

जुगाली करते करते              पढ़ते-पढ़ते

चरते-चरते                   खेलते-खेलते

रँभाते-रँभाते                 दौड़ते-दौड़ते

1. मक्खी को ध्यान में रखकर कहानी का नाम ‘घमंडी मक्खी’ रखा गया है। यदि कहानी को हाथी और लोमड़ी को ध्यान में रखकर लिखा जाता, तो कहानी के क्या-क्या नाम हो सकते थे? कोई दो नाम लिखिए-

मदमस्त हाथी                  अभिमानी लोमड़ी

2. मक्खीमकड़ीकेजालपरहमलाकरतीहैऔरजालमेंफँसजातीहै।वहजालसेबाहरनिकलनेकीबहुतकोशिशकरतीहैलेकिननिकलनहींपाती।फिरक्याहुआहोगा? अपनेशब्दोंमेंकहानीसुनाइए।

उत्तर – मक्खी के लाख कोशिश करने के बाद भी जब वह मकड़ी के जाल से बाहर नहीं निकल पाती है तो ऐसे में एक चिड़िया को उस पर दया आ जाती है और वो उसे बचाती है। चिड़िया उसकी जान बचाने के साथ-साथ उसे यह सीख भी देती है कि खुद को सबसे ताकतवर मानना सबसे बड़ी मूर्खता है। 

1. नीचे दिए गएशब्दों कोबोल-बोलकर पढ़िए-

मक्खी, मक्खन, मक्का, मकान, मकड़ी, ढक्कन, पक्का, पका, चक्का, चक्कर।

2. नीचे दिए गए शब्दों को पढ़कर बताइए कि इनमें क्या अंतरहै?

पका – पका हुआ खाना या पका हुआ फल, जो कच्चा न हो   

पक्का – घनिष्ठ, जो कच्चा न हो

पता – मालूम या घर का पता

पत्ता – पेड़ के पत्ते

उतर – नीचे आना

उत्तर – जवाब

बचा – शेष

बच्चा – शिशु

3. मक्खी शेर के कान के पास भिनभिना रही थी। आपने इनके पास किसे भिनभिनाते/मँडराते हुए देखा है? लिखिए-

कीचड़ के ऊपर – कीट-पतंगों को     

कूड़े के ढेर पर – मक्खियों को 

कटे फलों पर – मक्खियों को 

फूलों के ऊपर – भौंरों को

गुड़ के ऊपर – मक्खियों को

मक्खी ने मकड़ी के लिए कहा- “उसकी इतनी हिम्मत? मैं उसे पल भर में मसलकर रख दूँगी।” मक्खी ने घमंड में आकर इस तरह से कहा।

• क्या हमें किसी से इस तरह से बात करनी चाहिए, क्यों? क्यों नहीं?

उत्तर – हरगिज़ नहीं, क्योंकि जब हम ऐसा किसी से किसी   के प्रति कहते हैं तो इससे हमारी अशिष्टता और अभिमान का बोध होता है। इसके साथ ही साथ हमारी बातों से दूसरे लोग ये सहज ही अनुमान लगा लेते हैं कि हमारी परवरिश किस तरह हुई है।      

मक्खी को गुड़ तक पहुँचाइए-

छात्र स्वयं करें

कुछ करने के लिए

छात्र स्वयं करें

पाठ – 6

घमंडी मक्खी  

1.

क्क            क्ख

मक्का          मक्खी

पक्का           मक्खन

चक्का           मक्खीचूस

2.

क. जंगल    मंगल        दंगल        चंगुल

ख. मकड़ी   ककड़ी       लकड़ी       पपड़ी

ग. शेर      बेर          देर          ढेर

3.

क. जंगल – वन  

ख. शेर – सिंह

ग. स्नान – नहाना  

घ. हिम्मत – साहस   

4.

क. शेर ने पंजे मारे।  

ख. मक्खियाँ भिनभिना रही थीं।  

ग. मकड़ियों ने जाला बनाया।  

5.

क. घमंड  – हमें कभी घमंड नहीं करना चाहिए।              

ख. कोशिश – कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है।

ग. हिम्मत – हिम्मत से ही सफलता हासिल होती है।

6.

क. आग बबूला होना – रमेश की शिकायत सुनकर उसके पिताजी आग बबूला हो गए।     

ख. मंद-मंद मुसकराना – मक्खी को परेशान देखकर लोमड़ी मंद-मंद मुसकराने लगी।

ग. नाक में दम करना – हमारे घर में चूहों ने तो नाक में दम कर दिया है।   

7.

इस पाठ में घमंडी मक्खी के बारे में बताया गया है। इस पाठ का पूरा अध्ययन करने के बाद मुझे इस पाठ से यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड करने वालों का अंत बुरा होता है। इसके साथ ही साथ घमंडी लोगों को न ही कोई पसंद करता है और न ही कोई उनके आस-पास रहना चाहता है। घमंडी लोगों से सभी दूर भागते हैं। इसलिए हमें सदा सौम्य बने रहना चाहिए।

You cannot copy content of this page