DAV Solution, Class 3, Bhasha Madhuri Chapter – 11, Choon Choon Ki Topi चूँ-चूँ की टोपी

टोपी – Cap

दर्ज़ी – Tailor

गोटेवाला – रुपहले या सुनहले तारों का काम करने वाला

गठरी – Bundle

खुश – Happy

कपड़ा – Cloth

सिलना – Stitch

बाज़ार – Market

सामान – चीज़, Things

समान – बराबर, Equal

सम्मान – इज़्ज़त

फटकारना – Rebuke

मुफ़्त – नि:शुल्क, Free  

फ़ौज – सेना, Army

कुतरना – Nibble

मज़ा चखाना – सबक सिखाना

मत – नहीं

मज़ा – आनंद

बढ़िया – अच्छा

फुदकना – कूदना, Hop  

दुकान – Shop

चक्कर – Circular

मौज़ – आनंद

शीशा – आईना

सूरत – चेहरा राजा – किंग

प्रश्न 1. चूहे कमरे में क्या कर रहे थे?

उत्तर – चूहे कमरे में उछल रहे थे।

प्रश्न 2. चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों?

उत्तर – चूहा दर्ज़ी के पास लाल रंग का कपड़ा लेकर टोपी बनवाने के लिए गया।

प्रश्न 3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा?

उत्तर – टोपी सिलने से मना करने पर चूहे ने दर्ज़ी से गुस्से में कहा कि अगर तुमने मेरी टोपी नहीं सी तो मैं रात को अपनी फौज के साथ आऊँगा और तुम्हारे सारे कपड़े कुतर-कुतर कर तुम्हें मज़ा चखाऊँगा।  

4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे होगई हैं, उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए-

वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 2

एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 1

गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 3

चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 5

वह कपड़ा लेकर दर्जी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 4

वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 6  

क्रम में

एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 1

वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 2

गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 3

वह कपड़ा लेकर दर्ज़ी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 4

चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 5 वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 6

प्रश्न 1. चूहे को गठरी में क्या मिला?

उत्तर – चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला।

प्रश्न 2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था?

उत्तर – चूहा अपनी टोपी को गोटे से सजाना चाहता है ताकि उसकी टोपी चमके। 

प्रश्न 3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा?

उत्तर – जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तो चूहे ने गोटेवाले से कहा कि मैं रात को अपनी फौज के साथ आऊँगा और तुम्हारे सारे गोटे कुतर-कुतर कर तुम्हें मज़ा चखाऊँगा।  

प्रश्न 4. चूहे की मूँछ भी है और पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए जिनकी मूँछ भी होती है पूँछ भी।

उत्तर – बिल्ली, शेर, खरगोश ।  

प्रश्न 1. आप अपनी टोपी को किस तरह से सजाते हैं?

उत्तर – मैं अपनी टोपी को केवल साफ़ रखता हूँ उसे सजाने की मुझे कोई ज़रूरत नहीं। मगर एक नाटक के लिए मुझे टोपी पहननी थी तो मैंने उसे रंगीन कागज़ों और मोतियों से सजाया था। 

प्रश्न 2. अगर आपकी टोपी काग़ज़ पत्ते की हो तो उससे क्या-क्या फायदे होंगे? उत्तर – अगर मेरी टोपी कागज़ या पत्ते की हुई तो इसका पुनर्प्रयोग संभव नहीं होगा। इसलिए मुझे हर बार नई टोपी ही लेनी पड़ेगी। दूसरी बात बार-बार टोपी खरीदने से कागज़ और पत्तों का अनावश्यक क्षय होगा।  

1. लाल कपड़े को देखकर चूहा बहुत खुश हुआ। आपको किन-किन कामों में खुशी मिलती है? उन पर सही (ü) का निशान लगाइए-

बारिश में भीगना  सही (ü)

कहानी सुनना सही (ü)

दोस्तों से गपशप करना  सही (ü)

दादाजी के साथ घूमने जाना  सही (ü)

मिठाई खाना सही (ü)

लड़ना-झगड़ना नहीं O

2. चूहा अपनेकामों के लिए कुछ लोगों के पासगया। इन कामों के लिए आप किसके पास जाएँगे?

काम                           नाम

सब्ज़ी लेने                       सब्ज़ीवाले के पास

इलाज करवाने               डॉक्टर के पास

बाल कटवाने                 नाई के पास

जलेबी लेने                  मिठाईवाले के पास

मिट्टी का घड़ा खरीदने        कुम्हार के पास

1. दर्जी में ‘र’ की हल्की सी आवाज़ है। इसे ( ) की तरह लिखा जाता है। ऐसे ही चार शब्द आप लिखिए-

मर्ज़ी, वर्दी, सर्दी, अर्जी   

2. खाली स्थान भरिए-

(क) चूहे ने एक टोपी बनवाई। (टोपी/टोपियाँ)

(ख) कमरे में बहुत सारे चूहे थे। (चूहा / चूहे)

(ग) सार्थक जल्दी से एक किताब ले आया। (किताब / किताबें)

(घ) निशा के पास पेंसिलें हैं। (पेंसिल / पेंसिलें)

(ङ.) शालिनी बाज़ार से बहुत सारी राखियाँ लाई । (राखी/राखियाँ)

चूँ-चूँ चूहे ने अपनी टोपी को सुंदर बनाने के लिए बहुत कोशिश की और अंत में वह खुश हुआ।

• आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरी रखने के लिए क्या कर सकते हैं?

उत्तर – मैं अपने कपड़े और ज़रूरी वस्तुएँ साफ़ रखने के लिए उन्हें धोता या पोछता रहता हूँ। मैं यह भी सुनिश्चित करता हूँ कि जहाँ मेरी चीज़ें हैं वहाँ पर धूल या गंदगी न आ पाए।   

चूहे ने जो टोपी सिलवाई थी वह बाकी टोपियों में मिल गई। क्या आप चूहे की टोपी खोज सकते हैं? ढूँढिए और चित्र में अपनी पसंद से रंग भरिए-

शिक्षक के दिशानिर्देश में छात्र इसे करें।

पाठ – 11  

चूँ-चूँ की टोपी 

1.

क. लाल

ख. एक

ग. चम-चम

घ. अपनी

ङ. सारे

2.

क. चूँ-चूँ – चूहे चूँ-चूँ करते हैं।   

ख. इधर-उधर – हमें कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए।   

ग. चम-चम – राहुल ने एक चम-चम टोपी खरीदी है।

घ. पीछे-पीछे – बाँसुरी वाले के पीछे-पीछे सभी चूहे चल पड़े।

3.

क. गोटेवाला

ख. दर्जी

ग. वनवासी

घ. कामचोर

ङ. चित्रकार

4.

क. ज़रा – राज़

ख. भला – लाभ

ग. चार – रचा

घ. पीटो – टोपी

ङ. दया – याद

च. नदी – दीन

5.

क. बंदर          साँप

ख. कंधा         दाँत

ग. मंदिर         चाँद

घ. पतंग         बाँस

6.

अगर मैं उन चूहों में से एक होता जो बाँसुरी वाले के पीछे-पीछे मंत्रमुग्ध होकर चले जा रहे थे तो मैं सबसे पहले चूहों के मुखिया से बातें करता करता और कहता कि ये हमें गाँव से बाहर निकालने की एक साजिश है। मैं उन्हें यह भी बताता कि हमारी तादाद इतनी बढ़ गई है कि गाँववाले हमसे परेशान हो गए हैं और हमसे मुक्ति पाने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। मैं उन्हें यह यकीन दिलाने की कोशिश करता कि आज नहीं तो कल हमें गाँव से निकाल ही दिया जाएगा इसलिए हमें गाँववालों से सुलह की बात करनी चाहिए और उन्हें यह आश्वासन देना चाहिए कि हममें से और कोई भी चूहा अब गाँव में उपद्रव नहीं मचाएगा।    

You cannot copy content of this page