DAV Solution, Class 4, Bhasha Madhuri Chapter – 7, Dadi Ka Radio दादी का रेडियो

रेडियो – एक उपकरण Radio

मोहल्ला – Colony

टेलीविज़न – Television

समाचार – ख़बर News

दशा – हालत, स्थिति

भाँप लेना – अनुमान लगा लेना

विश्वास – भरोसा  

भावुक – Emotional

कक्षा – Class

प्रथम – अव्वल, First

गतिविधियाँ – Activities

अंक – Marks

ज़िम्मेदार ठहराना – Held responsible

व्यवहार – behaviour

हड़बड़ाना – जल्दबाज़ी करना

सहमना – डरना

कस कर पकड़ना – hold tightly

संतान – औलाद

सम्मान – इज़्ज़त

पश्चाताप – पछतावा

थपकी – प्यार से गाल पर हाथ फेरना

क्षमा – माफ़ी

दृश्य – Scene

प्रश्न 1. कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए-

(क) सब रोहित को ‘दादी का रेडियो’ कहते थे।

प्रश्न (i) रोहित को ऐसा सब क्यों कहते थे?

उत्तर – क. रोहित अपने स्कूल की बातों से लेकर मोहल्ले, टेलीविजन और रेडियो पर आने वाली खबरों के बारे में अपनी दादी को बताया करता था इसलिए सब रोहित को दादी का रेडियो कहते थे। 

प्रश्न (ii) रोहित दादी को कौन-सी खबरें सुनाता था?

उत्तर – रोहित दादी को अपने स्कूल, मोहल्ले, टेलीविज़न और रेडियो की खबरें सुनाया करता था। 

(ख) दादी चुपचाप कमरे में चली गईं।

प्रश्न (i) दादी को किस बात का बहुत दुख हुआ?

उत्तर – ख. एक बार जब परीक्षा में रोहित के कम अंक आए तो रोहित के पिताजी अर्थात् दादी के अपने बेटे ने उन्हें जिम्मेदार ठहराया। इसलिए दादी को बहुत दुख हुआ।

प्रश्न (ii) रोहित को अपने पिता का व्यवहार दादी के प्रति क्यों ठीक नहीं लगा?

उत्तर – रोहित को अपने पिता का व्यवहार दादी के प्रति ठीक नहीं लगा क्योंकि उसके पिता ने अपनी माता से ऊँची आवाज़ में बात की तथा उन्हें बेवजह डाँटा।  

(ग) “जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तब अपने माता-पिता को पूरा सम्मान दूँगा।”

प्रश्न (i) रोहित ने अपनी कॉपी में ऐसा क्यों लिखा?

उत्तर – ग. रोहित एक समझदार बालक था। उसने यह महसूस  किया था कि बुढ़ापे में लोगों की कद्र कम हो जाती है। इसलिए उसने कॉपी में लिखा था, “जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तब भी अपने माता-पिता को पूरा सम्मान दूँगा।”

प्रश्न (ii) रोहित के लिखे इन शब्दों ने उसके माता-पिता के ऊपर क्या प्रभाव डाला?

उत्तर – रोहित के लिखे इन शब्दों को जब उनके माता-पिता ने पढ़ा तो वे पश्चाताप के आँसू बहाने लगे और वे जाकर अपनी माँ (रोहित की दादी) से क्षमा याचना करने लगे।  

प्रश्न 2. नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। रोहित, पिता और दादी के लिए आप इनमें से किन शब्दों का इस्तेमाल करना चाहेंगे और क्यों?

दादीममतामयी, शांत, दयालुक्योंकि दादी अपना दुख किसी से नहीं कहती थीं  और वे अपने पोते से भी बहुत प्रेम करती थीं।
पिताक्रोधी, समझदारपिताजी ने अपनी माताजी को डाँटा और फिर उन्हें अपनी गलती का एहसास भी हुआ।
रोहितभावुक, होशियाररोहित अपनी कक्षा में प्रथम आता था और वह दादी के दुख को समझता था।
प्रश्न 3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उचित उत्तर पर सही () का निशान लगाइए-
(क) रोहित अपने माता-पिता के साथ कहाँ रहता था?
मेरठ
चंडीगढ़
मुम्बई
उत्तर – क. चंडीगढ़
ख) दादी रोहित को कौन-सी कहानियाँ सुनाती थीं?
नई-नई
परियों की
राजा-रानी
उत्तर – ख. नई-नई 

प्रश्न 1. दादी अपना दुख किसी को नहीं बताती थी। क्यों?

उत्तर – दादी अपना दुख किसी को नहीं बताती थीं क्योंकि दादी को समझने वाला उस घर में कोई नहीं था और रोहित इन सबके लिए लिए बहुत छोटा था।

प्रश्न 2. आप अपना दुख किसे बताते हैं और क्यों?

उत्तर – मैं अपना दुख अपनी डायरी को बताता हूँ क्योंकि मेरे घर में सब व्यस्त ही रहते हैं।

प्रश्न 3. माता-पिता ने दादी से माफ़ी क्यों माँगी?

उत्तर – माता-पिता ने दादी से माफ़ी माँगी क्योंकि उन्हें रोहित की डायरी पढ़कर यह एहसास हुआ कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। 

प्रश्न – आपने अपनी दादी-नानी से बहुत सारी कहानियाँ सुनी होंगी। मान लीजिए कि आपकी दादी-नानी आपसे कहानी सुनाने के लिए कहें तो आप कौन-सी कहानी सुनाएँगे? अपनी कहानी सुनाइए।

उत्तर – मैं अपनी दादी को नदी और कुएँ की कहानी सुनाऊँगा। एक बार नदी और कुएँ में बातचीत हो रही थी। नदी अपने विस्तृत आकार और क्षेत्रफल, मीठे जलदान और प्रवाह के कारण थोड़ी मद में चूर थी। कुएँ ने कहा, “आकार में मैं भले ही तुमसे बहुत छोटा हूँ, पर मुझमें ठहराव है और तुम बड़ी हुई तो क्या हुआ तुममें भटकाव है। तुम ऊपर से नीचे जाती हो और खारी हो जाती हो और मैं नीचे से ऊपर जाता हूँ फिर भी मीठा का मीठा ही रहता हूँ। नि:संदेह तुम बहुतों का उपकार करती हो और प्यासे के पहुँच जाती हो मैं बहुत कम लोगों का उपकार कर पाता हूँ मगर प्यासा मेरे पास आता है। हे सरिता! दुनिया बदल चुकी है, समृद्धि रूपी पिशाचिनी मानवता को निगल चुकी है। तुम सबकी होकर भी किसी की न रही, मैं कुछ का होकर ही रहता हूँ सही।”

1. शब्दों को उनके समान अर्थ वाले शब्दों से मिलाइए-

क. पृष्ठ – पन्ना

ख. प्यार – प्रेम

ग. सम्मान – इज़्ज़त

घ. प्रकाश – रोशनी

2. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-

(क) सब रोहित को दादी का रेडियो कहते। (नानी / दादी)

(ख) रोहित को अपने पिता का व्यवहार अच्छा नहीं। (व्यवहार/कोट)

(ग) थपकी माता-पिता ने देकर रोहित को सुला दिया। (झपकी / थपकी)

क. दादी                   

ख. व्यवहार

ग. थपकी  

3. आपको नीचे दिए गए चित्र में क्या-क्या दिख रहा है? लिखिए-

उत्तर – नीचे दिए चित्र में मेले का दृश्य दिख रहा है जहाँ काफी भीड़ है। यहाँ दादाजी अपनी पोतियों के साथ मेले में घूम रहे हैं। एक गोलगप्पा विक्रेता है, खिलौने की दुकानें हैं, बिजली झूला है तथा घोड़े वाली सवारी का आनंद उठाते कुछ बच्चे भी है।  

घर के बड़े बुजुर्ग हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हमें उनका आदर-सम्मान करना चाहिए।

प्रश्न – आप दादा-दादी, नाना-नानी का सम्मान किस प्रकार करते हैं? बताइए।

उत्तर – मैं अपने दादा-दादी और नाना-नानी का सम्मान पूरे हृदय से करता हूँ क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कई कष्टों को पार करके अपने बच्चों को इस काबिल बनाया कि आज सब अच्छे मुकाम पर पहुँच चुके हैं। इतना ही नहीं आज भी वे अपने बच्चों और पोतों के भले के लिए निरंतर सोचते रहते हैं।    

प्रश्न – आप अपने माता-पिता के साथ किस प्रकार का व्यवहार करते हैं?

उत्तर – मैं अपने माता-पिता के प्रति नम्र रहता हूँ यहाँ तक कि अगर वे मुझे कभी डाँटते भी हैं तो मैं सब कुछ चुप-चाप सहन कर जाता हूँ क्योंकि मुझे यह पता है कि वे जो भी करेंगे मेरे भले के लिए ही करेंगे।

अपनी दादी के जन्मदिन पर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें दीजिए।

छात्र स्वयं करें

पाठ – 7

दादी का रेडियो

1.

वह             उसको   

2.

क. वह भी यह सब देख रहा था।   

ख. वे चुपचाप अपने कमरे में चली गईं।

ग. उसकी बहन उसे ‘दादी का चमचा’ कहकर चिढ़ाती थी।

घ. उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

3.

क. प्रकाश = उजाला

ख. संतान = औलाद

ग. सम्मान = आदर

4.

क. समान – कानून की नज़र में सब एक समान हैं।

ख. सम्मान – हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।   

ग. पका – पका आम मीठा होता है।

घ. पक्का – मैं हमेशा पक्का वादा करता हूँ।

ङ. पता – मुझे राहुल के घर का पता मालूम है।

छ. पत्ता – इस पेड़ में एक भी पत्ता नहीं है।

5.

क. कहानियाँ

ख. दरवाजे

ग. मोहल्ले

घ. गतिविधियाँ  

6.

क. दादा – दादी

ख. भाई – बहन

ग. चाचा – चाची

घ. लेखक – लेखिका

7.

क. पढ़ाई – लिखाई

ख. घूमना – फिरना

ग. उठना – बैठना

घ. लेना – देना

8.

केवल पढ़ने के लिए

9.

क. हॉल – आज टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम है।  

ख. कॉफी – मैं सुबह-सुबह कॉफी पीती हूँ।

ग. बॉल – मैदान में बच्चे बॉल से खेल रहे हैं।

10.  पढ़ने और समझने के लिए-

You cannot copy content of this page