शब्दार्थ
चिट्ठी – पत्र
अक्षर – वर्ण
डाक – Post
लिफ़ाफ़ा – खाम / Envelope
कृपा – दया / Please
संपादक – Editor
हस्ताक्षर – Signature
साँचा – Frame
अनायास – अचानक / बिना प्रयास के
लिखावट – Handwriting
अंक – गोद
अंक – संख्या
बत्तीस – 32
साप्ताहिक – Weekly
पूर्ति – Supply
परिणाम – नतीजा
परिमाण – मात्रा
लगभग – तकरीबन / Approximately
दर्शन – देखना
दर्शन – Philosophy
संयोग – इत्तफाक / Co-incident
नियत – भाग्य / निश्चित
नीयत – इरादा
तिथि – समय
सम्मिलित – शामिल
उछल पड़ना – खुश होना
हृदय – मन
दृष्टि – नज़र
स्वस्थ – Healthy
आश्चर्यचकित – ताज्जुब
टकटकी – लगातार देखना
भाँप – अनुमान
गुण – Quality
फ़ौज़ – सेना / Army
सटीक – बिल्कुल सही
निशाना – वार
मोर्चे – जंग
शत्रु – दुश्मन
बम – Bomb
पेंशन – Pension
अख़बार – समाचार पत्र / News paper
सेवा – Service
मुक्त – निवृत्त
इंतज़ाम – प्रबंध / Arrangement
मौज़ूद – उपस्थित
दक्ष – निपुण
रचना – कृति
धन्य – महान
प्रत्यक्ष – आँखों के सामने
विदा – रुखसत
रसरी आवत जात तै, सिल पर परत निसान –रस्सी के आने-जाने से पत्थर पर निशान पड़ना
मुग्ध – मोहित
पाठ में से
प्रश्न 1. महिपाल सिंह द्वारा छापे गए साप्ताहिक समाचार पत्र में क्या-क्या छपता था?
उत्तर – महिपाल सिंह द्वारा छापे जाने वाले बत्तीस पृष्ठों के साप्ताहिक अख़बार में कविताएँ, कहानियाँ तथा गाँव और किसानों से जुड़ी अनेक जानकारियाँ व्यवस्थित रूप से छपा करती थीं।
प्रश्न 2. महिपाल सिंह ने लेखक को अपने घर आने का निमंत्रण क्यों दिया?
उत्तर – महिपाल सिंह और अखिलेश शर्मा के बीच साल ड़ेढ से पत्राचार के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान हो रहा था जिसके कारण दोनों के मन में एक दूसरे के लिए प्रेम पैदा हो गया था इसलिए महिपाल सिंह ने लेखक को अपने घर आने का निमंत्रण दिया।
प्रश्न 3. महिपाल सिंह से मिलने के बाद लेखक के मस्तिष्क में कौन-से प्रश्न कौंधने लगे?
उत्तर – महिपाल सिंह से मिलने के बाद जब अखिलेश शर्मा ने उनके कंधे तक कटे दाएँ हाथ को देखा तो उन्हें यह संदेह होने लगा कि मेरे पास सुंदर लिखावट में आने वाली चिट्ठियों को लिखने वाले क्या यही व्यक्ति हैं?
प्रश्न 4. महिपाल सिंह ने बाएँ हाथ से लिखने का अभ्यास किस प्रकार किया?
उत्तर – चार-पाँच वर्षों तक लगातार बाएँ हाथ से लिखने का प्रयास करते रहने के बाद महिपाल सिंह की लिखावट सुंदर बनी। उनकी लिखावट की विकास यात्रा में पहले वे टेढ़े-मेढ़े अक्षर, दूर-दूर अक्षर, अलग-अलग अक्षर, फिर सुधरे हुए अक्षर और फिर गोल-गोल साँचे में ढले हुए अक्षर लिखने लगे।
प्रश्न 5. उचित उत्तर पर सही (P) का निशान लगाइए-
(क) अखिलेश शर्मा जी को मिली चिट्ठी में उन्हें अख़बार के लिए क्या लिखकर भेजने को कहा गया था?
जीवनी
कविता
कहानी
संस्मरण
उत्तर – कविता
(ख) चिट्ठी के नीचे किसके हस्ताक्षर थे?
लेखक
निर्देशक
संपादक
कवि
उत्तर – संपादक
प्रश्न 6. पाठ के आधार पर नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथनों के सामने सही ( P ) का निशान और गलत कथनों के सामने गलत (x) का निशान लगाइए-
क. महिपाल सिंह चालीस वर्ष तक फ़ौज़ में थे। सही
ख. एक बस दुर्घटना में उन्होंने अपना हाथ खोया। गलत
ग. महिपाल सिंह दैनिक अख़बार के संपादक थे। गलत
घ. महिपाल सिंह की लिखावट बहुत सुंदर थी। सही
ङ. महिपाल सिंह ने अपने कार्यालय में अखिलेश शर्मा को बुलाया था। गलत
बातचीत के लिए
प्रश्न 1. चिट्ठी भेजने और प्राप्त करने के कौन-कौन से तरीके हैं?
उत्तर – डाक व्यवस्था, कुरियर सेवाएँ, ई-मेल सेवाएँ, मोबाईल मैसेज सुविधा तथा अन्य उपलब्ध एप्लिकेशन के जरिए चिट्ठी या संदेश भेजी या प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न 2. आप चिट्ठी भेजने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल करते हैं? उस तरीके की प्रक्रिया समझाइए ।
उत्तर – मैं चिट्ठी भेजने के लिए ई-मेल का प्रयोग करता हूँ। ई-मेल भेजना सरल भी है, शीघ्र ही प्राप्तकर्ता को मिल जाता है तथा पैसे की भी बचत होती है। इसके लिए आपके पास अपने ई-मेल आई डी के अलावा प्राप्तकर्ता का भी ई-मेल आई डी होना चाहिए। इस प्रक्रिया में कंप्यूटर और इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 3. आप कौन-सा समाचार पत्र पढ़ते है? क्यों?
उत्तर – मैं ‘अमर उजाला’ दैनिक अख़बार पढ़ता हूँ क्योंकि इसमें छपे समाचारों की विश्वसनीयता में कोई संदेह नहीं, साथ ही साथ इसमें छात्रों के लिए अनेक उपयोगी लेख, कहानियाँ और कविताएँ भी समय-समय पर छपती रहती हैं।
प्रश्न 4. महिपाल सिंह ने अपना दायाँ हाथ कैसे खो दिया?
उत्तर – महिपाल सिंह जब फ़ौज़ में थे तो एक मोर्चे में वे अपने दुश्मनों पर निशाना लगा रहे थे तभी अचानक उनके सामने एक बम आकर फटा और उनका दाहिना हाथ कंधे तक उड़ गया।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1. यदि महिपाल सिंह अपना दायाँ हाथ खोने के बाद निराश हो जाते तो क्या होता?
उत्तर – यदि महिपाल सिंह अपना दायाँ हाथ खोने का बाद निराश हो जाते तो न ही वे साप्ताहिक अख़बार निकाल पाते और न ही हम उनके बारे में पढ़ रहे होते।
प्रश्न 2. यदि लिखावट सुंदर न हो तो उसके क्या-क्या परिणाम हो सकते है?
उत्तर – यदि लिखावट सुंदर न हो तो हमारे लिखित भावों को कोई पढ़ नहीं पाएगा इसके अलावा एक छात्र के लिए सुंदर लिखावट का होना बहुत ज़रूरी है वरना परीक्षा में उसके कम अंक आएँगे।
प्रश्न 3. ‘चिट्ठी के अक्षर’ कहानी के लिए कोई और शीर्षक बताइए।
उत्तर – ‘चिट्ठी के अक्षर’ कहानी के लिए ‘महिपाल सिंह का अख़बार’ शीर्षक रखा जा सकता है।
भाषा की बात
प्रश्न 1. नीचे दिए गए वाक्यों को सही उतार-चढ़ाव के साथ पढ़िए-
(क) वाह! बड़ी सुंदर लिखावट है।
(ख) आप कौन है?
(ग) क्या देख रहे हैं?
(घ) अरे भाई, यह जीवन है।
(ङ) अरे शर्मा जी, आप! क्षमा कीजिएगा।
केवल पढ़ने के लिए
प्रश्न 2. नीचे दिए गए शब्द-समूहों में से विशेषण व विशेष्य अलग-अलग करके लिखिए-
विशेषण विशेष्य
एक चिठ्ठी
सुंदर लिखावट
साप्ताहिक अख़बार
नियत तिथि
प्रश्न 3. शिक्षक या सहपाठियों की मदद से दोहा पूरा कीजिए-
करत करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात तै, सिल पर परत निसान।।
जीवन मूल्य
• महिपाल सिंह ने अपने जीवन में आई मुश्किल परिस्थिति का सामना दृढ़ निश्चय से किया और अपने
अथक प्रयास से अपनी लिखावट को सुंदर बनाया तथा साप्ताहिक अखबार निकाला।
प्रश्न 1. आपको महिपाल सिंह के जीवन से क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर – मुझे महिपाल सिंह जी के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन की कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती जिसका समाधान न हो। हर मुश्किल परिस्थिति का समाधान ठंडे दिमाग और शांत मन से निकाला जा सकता है। समस्या चाहे जैसी भी हो जीवन की एक ही सच्चाई है कि हमारे मस्तिष्क का हमारे शरीर के ऊपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है अगर हमने भी महिपाल सिंह की तरह अपने लक्ष्य को हासिल करने की दृढ़-प्रतिज्ञा कर ली हो तो कर्मों के मार्ग पर चलते-चलते एक दिन हमें सफलता मिलेगी ही मिलेगी।
प्रश्न 2. आप अपने जीवन में आई मुश्किल परिस्थिति का सामना कैसे करेंगे?
उत्तर – मैं मेरे जीवन में आई मुश्किलों का सामना धैर्य, समस्या का समाधान ढूँढ़ने में तथा आत्म-मंथन के साथ करूँगा कि मुझसे कहाँ और कैसी गलती हुई जिसकी वजह से मेरे जीवन में ये समस्याएँ आईं हैं।
कुछ करने के लिए
1. दैनिक हिंदी समाचार-पत्रों के नाम लिखिए-
दैनिक जागरण
अकिंचन भारत
अमर उजाला
सन्मार्ग
दैनिक भास्कर
2. किन्हीं तीन हिंदी समाचार चैनलों के नाम लिखिए-
आजतक
इंडिया न्यूज
न्यूज़ नेशन
3. पुरानी हिंदी अख़बारों में से अपनी पसंद के विषय, जैसे- विज्ञापन, खेल- समाचार, मनोरंजन, कविता, सिनेमा आदि के बारे में जानकारी इकट्ठा करके उन्हें स्क्रैप बुक में चिपकाइए। कक्षा में अपने दोस्तों को इस जानकारी के बारे में बताइए ।
छात्र स्वयं करें
अभ्यास सागर
पाठ – 2
चिट्ठी के अक्षर
अनुस्वार एवं अनुनासिक
1.
संपादक मुँह
सुंदर भाँप
2.
नाक से (2)
3.
मुँह एवं नाक, दोनों से (3)
4.
वर्ण पहला वर्ण दूसरा वर्ण तीसरा वर्ण चौथा वर्ण पाँचवाँ वर्ण
क वर्ग क ख ग घ ङ
च वर्ग च छ ज झ ञ
ट वर्ग ट ठ ड ढ ण
त वर्ग त थ द ध न
प वर्ग प फ ब भ म
5.
केवल समझने के लिए
6.
क. ‘चन्दा’ शब्द में आधा वर्ण कौन-सा है? ‘न’ वर्ण
ख. यह पाँचवाँ वर्ण किस वर्ग का है? ‘त’ वर्ग का
पाँचवें वर्ण के बाद कौन-सा वर्ण है? ‘द’ वर्ण
पाँचवें वर्ण के बाद वाला वर्ण किस वर्ग का है? ‘त’ वर्ग का
क्या पाँचवाँ वर्ण और उसके बाद वाला वर्ण एक ही वर्ग के हैं? ‘हाँ’
‘चंदा’ शब्द में पाँचवें वर्ण के स्थान पर किसका प्रयोग किया गया है? ‘अनुस्वार’ का
क्या ‘चन्दा’ शब्द के पाँचवें वर्ण में ‘अ’ स्वर है? ‘नहीं’
7.
क. रङ्ग – रंग
ख. मञ्जन – मंजन
ग. डण्डा – डंडा
अन्त – अंत
कम्पन – कंपन
दिनाङ्क – दिनांक
पञ्चम – पंचम
पण्डित – पंडित
गन्दा – गंदा
अम्बर – अंबर
8.
क. गदा – गंदा
ख. चिता – चिंता
गंदा – हमें गंदा पानी नहीं पीना चाहिए।
चिंता – चिंता करने से स्वास्थ्य की क्षति होती है।
9.
क. पंखा
ख. मंदिर
ग. बंदर
घ. इंजन
ङ. घंटी
च. पंद्रह
छ. अंगूर
ज. पतंग
झ. तिरंगा
ञ. पंख
10.
क. ‘जन्म’ शब्द में कौन-से पाँचवें वर्ण में ‘अ’ स्वर नहीं है? ‘न्’ वर्ण में
ख. इसके बाद वाला वर्ण किस वर्ग का है? ‘प’ वर्ग का
ग. क्या दोनों के वर्ग समान हैं? नहीं
घ. ‘सम्मान’ एवं ‘भिन्न’ शब्दों में कौन-से वर्ण दो बार आए हैं? ‘म’ और ‘न’ वर्ण
ङ. ये वर्ण अपने-अपने वर्ग के कौन-से स्थान के वर्ण हैं? पाँचवें
11.
क. सुन्दर – हाँ
ख. अन्न – नहीं
ग. सम्मानित – नहीं
घ. पङ्कज – हाँ
ङ. पञ्छी – हाँ
च. अक्षुण्ण – नहीं
12.
क. मुँह से
ख. मुँह एवं नाक, दोनों से
ग. अनुनासिक
13.
क. आधी – आँधी
ख. कहा – कहाँ
ग. सवार – सँवार
घ. चाटा – चाँटा
आँधी – कल रात ज़ोरों की आँधी आई थी।
कहाँ – तुम कहाँ रहते हो?
सँवार – मीना बाल सँवार रही है।
चाँटा – राकेश ने सुधीर को चाँटा मारा।
14.
क. इन शब्दों के अंतिम अक्षर को बोलते समय आवाज़ कहाँ से निकलती है? मुँह एवं नाक, दोनों से
ख. पहले बताए गए नियम के अनुसार इन अक्षरों पर कौन-सा चिह्न आना चाहिए था? अनुनासिक
ग. इन अंतिम अक्षरों पर कौन-सा चिह्न आया है? अनुस्वार
15.
क. संपादक
ख. मैंने
ग. तिथियाँ
घ. पूँछ
ङ. कुर्सियाँ
च. सुंदर
छ. मालाओं
ज. कारें
झ. ऊँचा
16.
क. कौंधने
ख. साप्ताहिक
ग. मस्तिष्क
घ. कीजिए
ङ. पूर्ति
च. पड़ेगा
17.
क. बातें
ख. कुर्सियाँ
ग. हाथों पर
घ. कविताएँ
ङ. साधुओं को
च. कहानियाँ
18.
परीक्षा 20xx-20xx
डी ए वी पब्लिक स्कूल, राँची
दिनांक – 23.03.20xx
प्रिय मित्र अनिल
मधुर स्मृति !
मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ और आशा करता हूँ कि तुम भी दिल्ली में सपरिवार सकुशल होगे। मैं यह पत्र तुम्हें अपनी वार्षिक परीक्षाओं के अनुभव साझा करने के उद्देश्य से लिख रहा हूँ। मित्र, इस वार्षिक परीक्षा में मुझे आशानुरूप अंक नहीं प्राप्त हुए क्योंकि मैंने गणित के सूत्र और कंप्यूटर विषय के कमांड अच्छे से याद नहीं किए थे। उम्मीद करता हूँ कि तुम्हें सीख मिली होगी।
शेष सब सामान्य है, बाकी अगले पत्र में। चाचा-चाची को मेरा प्रणाम देना और नीतू को ढेर सारा प्यार।
तुम्हारा मित्र
अंकित