अभ्यास-3
दादी का गाँव
1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-
[उड़ते, मालगाड़ी, मकान, धुआँ, भीड़, चलती]
(क) शहर में ऊँचे-ऊँचे मकान होते हैं।
(ख) शहर में बहुत भीड़ होती है।
(ग) शहर में बसें तेज़ चलती हैं।
(घ) शहर में हवाई जहाज़ उड़ते हैं।
(ङ) शहर में मालगाड़ी माल लाती और ले जाती है।
(च) शहर में चिमनियों से धुआँ निकलता है।
2. गाँव और शहर में चलने वाले यातायात के साधनों के नाम नीचे दिए
गए खाली गोलों में लिखिए-
गाँव – बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, साइकल, रिक्शा, ऊँटगाड़ी।
शहर – कार, बस, रेलगाड़ी, हवाई जहाज़, मेट्रो ट्रेन।
3. दिए गए उदाहरण के अनुसार शब्द लिखिए-
एक अनेक
(क) बस – बसें
(ख) सड़क – सड़कें
(ग) औरत – औरतें
(घ) लड़का – लड़के
(ङ) घोंसला – घोंसले
(च) केला – केले
4. दिए गए उदाहरण के अनुसार शब्द लिखिए-
(क) बिजली – बिजलियाँ
(ख) रेलगाड़ी – रेलगाड़ियाँ
(ग) गली – गलियाँ
(घ) लड़की – लड़कियाँ
(ङ) कुर्सी – कुर्सियाँ
(च) तितली – तितलियाँ
(छ) नारी – नारियाँ
(ज) कहानी – कहानियाँ
5. दिए गए उदाहरण के अनुसार शब्द लिखिए-
(क) पढ़ – पढ़ो – पढ़ते
(ख) लिख – लिखो – लिखते
(ग) कर – करो – करते
(घ) काट – काटो – काटते
(ङ) सुन – सुनो – सुनते
(च) भाग – भागो – भागते
(छ) हँस – हँसो – हँसते
6. दिए गए वाक्यों में ‘है’ या ‘हैं’ लगाइए-
(क) माला चली गई है।
(ख) बच्चे खेल रहे हैं।
(ग) सभी काम करते हैं।
(घ) नाली साफ़ है।
(ङ) आम पक गए हैं।
7. शब्द सीढ़ी को दिए गए वर्णों से पूरा कीजिए-

8. सही शब्द चुनकर खाली जगह भरिए-
[चुहिया, मालिन, धोबिन, अध्यापक, आदमी]
(क) माली और मालिन दोनों बगीचे में काम कर रहे हैं।
(ख) वह औरत और आदमी चोरी करके भाग गए।
(ग) मेरी कक्षा को अध्यापक और तेरी कक्षा कोअध्यापिका पढ़ाती हैं।
(घ) धोबी कपड़े धोता है और धोबिन उन्हें सूखने डालती है।
(ङ) हमारे घर में एक मोटा चूहा और एक छोटी चुहिया है।