अभ्यास-6
दाँत का दर्द
1. पाठ ‘दाँत का दर्द’ के आधार पर दिए गए वाक्यों के खाली स्थानों में ‘पर’, ‘में’ या ‘से’ चुनकर लिखिए-
(क) आनंद बिस्तर पर लेटा है।
(ख) तुम्हारे दाँत में दर्द है।
(ग) दो दाँतों में कीड़ा लग गया है।
(घ) दिन में दो बार ब्रुश करना चाहिए।
(ङ) मेरी बात ध्यान से सुनो।
(च) मेरे दाँतों से खून भी निकलता है।
2. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
(क) दूध – हमें प्रतिदिन दूध पीना चाहिए।
(ख) भोजन – हमें संतुलित भोजन खाना चाहिए।
(ग) कीड़ा – अमन के एक दाँत में कीड़ा लग गया है।
(घ) दर्द – अमन दाँत के दर्द से परेशान है।
(ङ) वायदा – हमें अपना वायदा नहीं तोड़ना चाहिए।
3. उदाहरण के अनुसार नए शब्द बनाइए-
(क) खेल + ता = खेलता
(ख) कर + ता = करता
(ग) चुभ + ता = चुभता
(घ) पहुँच + ता = पहुँचता
(ङ) प्रसन्न + ता = प्रसन्नता
(च) सफल + ता = सफलता
(छ) एक + ता = एकता
(ज) मम + ता = ममता
4. ‘कहाँ’ शब्द लगाकर प्रश्न बनाइए-
(क) मछली जल में रहती है।
मछली कहाँ रहती है?
(ख) आनंद बिस्तर पर लेटा है।
आनंद कहाँ लेटा है?
(ग) डॉक्टर आनंद के घर आता है।
आनंद के घर कौन आता है?
(घ) आनंद रामनगर में रहता है।
आनंद कहाँ रहता है?
(ङ) बच्चे मैदान में खेलते हैं।
बच्चे कहाँ खेलते हैं?
5. नीचे दिए गए चित्रों को देखकर वर्ग पहेली सुलझाइए-

6. सही शब्द चुनकर दिए गए वाक्य पूरे कीजिए-
[कूद, कर, सींच, चल, चुग]
(क) गर्म हवा चल रही है।
(ख) बड़े-बूढ़े भी व्यायाम कर रहे हैं।
(ग) माली पौधा सींच रहा है।
(घ) पंछी दाना चुग रहे हैं।
(ङ) लड़की रस्सा कूद रही है।