अभ्यास-15
राजू का सपना
1. पाठ ‘राजू का सपना’ में आए शब्दों के वचन बदलिए-
(क) छुट्टी – छुट्टियाँ
(ख) आदत – आदतें
(ग) किताब – किताबें
(घ) कॉपी – कॉपियाँ
(ङ) छड़ी – छड़ियाँ
(च) परी – परियाँ
2. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-
[पर, की, से, के लिए, ने, में]
(क) परी ने राजू को जादू की छड़ी दी।
(ख) राजू ने दूध पीया।
(ग) रमेश छत पर घूम रहा था।
(घ) माँ ने चाकू से सेब काटा।
(ङ) दादाजी के लिए चाय बना दो।
(च) बस्ते में कॉपी-किताबें हैं।
3. दिए गए वाक्यों के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए-
(क) जो आलस करें – आलसी
(ख) जो मेहनत करे – मेहनती
(ग) जो सोने से जेवर बनाए – सुनार
(घ) जो लापरवाही करें – लापरवाह
(ङ) जो खेती करे – किसान
(च) जो बीमारों को दवाई दे – डॉक्टर
(छ) जादू का खेल दिखाने वाला – जादूगर
(ज) जो किसी से न डरे – निडर
4. दिए गए शब्दों में से मूल शब्द निकालकर लिखिए-
(क) व्यापारी व्यापार
(ख) खुशी खुश
(ग) शहरी शहर
(घ) कमज़ोरी कमज़ोर
(ड.) बुराई बुरा
5. दिए गए वाक्यों में कार्य करने वाले शब्द पहचानकर रेखांकित कीजिए और खाली स्थानों में लिखिए-
(क) मैं नाश्ते में दूध पीता हूँ। पीता
(ख) दोनों लड़के खेलते हैं। खेलते
(ग) वह अंदर आई। आई।
(घ) राजू ने खाना खाया। खाया
(ङ) मेरी बहन बहुत अच्छा गाती है। गाती
(च) बंदर बहुत जोर से भागा। भागा
6. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
(क) सींचना – पौधों को प्रतिदिन सींचना चाहिए।
(ख) रोना – छोटे बच्चों के लिए रोना आम बात है।
(ग) दौड़ना – दौड़ना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
(घ) झूलना – मुझे झूला झूलना अच्छा लगता है।
(ङ) गिरना – पेड़ से फल गिरना स्वाभाविक क्रिया है।
7. राजू ने अपने पिताजी के बारे में कहा-
(क) मेरे पिताजी बहुत दयालु हैं।
(ख) वह सदा दूसरों की मदद करते हैं।
(ग) वह मेरा गृहकार्य करवाने में मेरी मदद करते हैं।
(घ) वह मुझे अच्छी-अच्छी चीजें खरीदकर देते हैं।
आप भी अपने पिताजी के बारे में चार पंक्तियाँ लिखिए-
(क) मेरे पिताजी बहुत मेहनती हैं।
(ख) वे सबकी मदद करते हैं।
(ग) वे ईमानदारी को सर्वोत्तम गुण मानते हैं।
(घ) वे अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं।