Class X, Hindi Vallari, Third Language, Karnataka Board, KSEEB, Chapter Duniya Ka Paha Makaan, Dr. Vijaya Gupta, The Best Solutions, 10 दुनिया में पहला मकान

डॉ. विजया गुप्ता जी का जन्म 21 दिसंबर सन् 1946 को हुआ। आपने लाइब्रेरी साइंस में स्नातकोत्तर तथा पीएच. डी की उपाधि प्राप्त की है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी प्राध्यापक के रूप में काम करने के बाद गांधी नेशनल म्यूसियम तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन का काम किया है। सेवा से निवृत्त होने के बाद आप लेखन कार्य में व्यस्त हैं।

आपकी प्रकाशित पुस्तकें हैं – हमारे बहादुर बच्चे (सूचना और प्रसारण मंत्रालय), दोस्ती किताबों से (Children’s Literature and Reading Habit), बाल कहानी संग्रह, दुनिया में पहला मकान, टेलीफोन की मरम्मत, फीस की जिम्मेदारी, बुद्धिमान न्यायाधीश आदि।

अनादिकाल से मानव पशु-पक्षियों से अपने परिसर और वातावरण से कुछ-न-कुछ सीखता आ रहा है। चींटियों से गिरकर उठने का साहस सीखा है तो मुर्गी ने उसे सुबह जल्दी उठने की सीख दी है। इसी प्रकार विभिन्न पशु-पक्षियों की ध्वनियों का अनुकरण करते-करते उसने अपनी भाषा को समृद्ध बनाया है। प्रस्तुत कहानी में यही दिखाया गया है कि इन्सान ने मकान बनाना भी पशु-प्राणियों से सीखा। उसका सरल निरूपण इस कहानी में किया गया है।

मानव को सतत प्रयत्नशील होना चाहिए। दूसरों की सहायता से वह नवीन वस्तुओं को बनाना भी सीख सकता है। न केवल लोगों से अपितु प्राणियों से भी हमें सीख मिलती है।

दुनिया में पहला मकान

पूर्वोत्तर भारत में बसनेवाले सिंगफो आदिवासियों में जो कहानी कही जाती है, उसके अनुसार सबसे पहले आदमी को मकान बनाना बहुत-से पशुओं ने सिखाया।

उन दिनों आदमी गुफाओं में और पेड़ों के नीचे रहता था। उस समय किन्द्रू लालिम और किंचा लालीदाम नामक दो दोस्तों ने तय किया कि वे मकान बनाएँगे। मुश्किल यह थी कि वे नहीं जानते थे कि मकान कैसे बनाए जाते हैं, इसलिए वे पशुओं से पूछ-ताछ करने के लिए जंगल की ओर चल पड़े।

उनकी मुलाकात सबसे पहले हाथी से हुई। दोनों दोस्तों ने हाथी को नमस्कार किया, फिर कहा, “हाथी भाई, हम लोग मकान बनाना चाहते हैं। आप बता सकते हैं कि मकान कैसे बनाए जाते हैं?”

हाथी बोला, “इसमें क्या कठिनाई है? पेड़ों से लकड़ी के इतने मोटे और मजबूत गोले काट लो, जितने मेरे पैर हैं।”

दोनों दोस्तों ने आगे पूछा,“इसके बाद क्या करना पड़ेगा?”

हाथी ने उत्तर दिया,

“आगे की बात तो मैं नहीं जानता। मुझे रत्ती – भर भी पता नहीं।”

दोनों दोस्त आगे बढ़े। रास्ते में उन्हें साँप मिला। दोस्तों ने साँप को रोका। उसे नमस्कार किया। बोले, “साँप भाई, हम लोग घर बनाना चाहते हैं। आप बता सकते हैं कि कैसे बनाया जाए? हाथी ने हमसे कहा है कि उसके पैर जैसे मजबूत और मोटे लकड़ी के गोले पेड़ से काट लो। उसे बस इतना ही मालूम है। आगे की बात वह नहीं जानता।”

साँप ने कहा, “ऐसा करो कि लकड़ी ऐसी पतली और लंबी काटो, जैसा मैं हूँ।”

दोनों दोस्तों ने पूछा, “इसके बाद फिर क्या करना पड़ेगा?”

साँप ने कहा, “आगे की बात मैं नहीं जानता। मुझे रत्ती भर पता नहीं।

दोनों दोस्त और आगे बढ़े। रास्ते में सड़क किनारे उन्हें एक भैंस खड़ी मिली। भैंस का भैंसा मर गया था। भैंसे का मांस दूसरे जानवर खा गए थे। खाली पंजर पड़ा था। भैंस उसी के पास खड़ी दुःख मना रही थी। दोनों दोस्त भैंस के सामने पहुँचे। उसे नमस्कार किया और बोले, “भैंस बहन, हम लोग मकान बनाना चाहते हैं। आप बता सकती हैं कि कैसे बनाया जाए? हाथी ने बताया कि इतने मोटे और मजबूत गोले पेड़ों से काट लो जितने उसके पैर हैं। साँप ने कहा कि ऐसी लंबी और पतली लकड़ियाँ काट लो, जैसा वह खुद है। इसके आगे की बात न हाथी बता पाया, न साँप। बेचारे दोनों को रत्ती – भर पता नहीं।”

भैंस ने दोनों दोस्तों को अपने भैंसे का पंजर दिखाया। बोली, “जैसे इस पंजर में चार पैरों पर हड्डियाँ पड़ी हैं, उसी तरह चार मोटे गोले ज़मीन में गाड़कर उन पर पतली और लंबी लकड़ियों से छप्पर का पंजर बना लो।”

दोनों ने पूछा, “इसके बाद क्या करना होगा?”

भैंस ने उत्तर दिया, “आगे की बात मैं नहीं जानती। मुझे रत्ती – भर पता नहीं।”

तब दोनों दोस्त आगे बढ़े। रास्ते में एक तालाब मिला। तालाब में एक बहुत बड़ी मछली तैर रही थी। दोनों दोस्त वहीं ठहर गए। फिर दोनों ने मछली के पास जाकर नमस्कार किया और बोले, “हम लोग मकान बनाना चाहते हैं। हाथी कहता है कि उसके पैरों जैसे मोटे और मजबूत लकड़ी के गोले पेड़ों से काट लो। साँप ने बताया कि जैसा वह है, वैसी पतली और लंबी लकड़ियाँ काट लो। भैंस ने यह दिखला दिया कि इन दोनों किस्म की लकड़ियों को कैसे जमाया जाए। इसके आगे की बात उन लोगों में से किसी को पता नहीं। कोई रत्ती भर भी नहीं जानता।”

मछली ने कहा, “आप लोग ज़रा मेरी पीठ की पट्टियाँ ध्यान से देख लो। फिर पेड़ों से बहुत-सी पत्तियाँ तोड़ लो। इन पत्तियों को छप्पर पर उसी तरह जमा दो, जैसी मेरी पीठ पर पट्टियाँ हैं।

मछली की बात सुनकर दोस्तों की समझ में आ गया कि अब वे मकान बना सकते हैं। मकान बनाने का पूरा तरीका उन्हें मालूम हो गया। अब और कुछ जानने की ज़रूरत नहीं थी। दोनों दोस्त जंगल से लौटकर आए और एक जगह मकान बना लिया। यह दुनिया में आदमी के हाथों बना पहला मकान था।

 

शब्दार्थ :

मकान – घर, गृह

रत्ती – थोड़ा

मुश्किल – कष्ट

तय करना – निश्चय करना

रीति – ढंग

गोले – वृत्त, गोलाकृति।

सरोवर – तालाब,

किस्म – प्रकार, भाँति, ढंग,

तर्ज – तरीका

गाड़ना – गड्ढा खोदकर उसमें कोई वस्तु रखकर मिट्टी से ढकना,

पतली-दुबली – जो मोटा न हो ;

खुद – स्वयं

हड्डी – अस्थि, Bone;

मजबूत – दृढ़

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :-

  1. सिंगफो आदिवासी कहाँ रहते थे?

उत्तर – सिंगफो आदिवासी भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहते थे।

  1. सबसे पहले आदमी को मकान बनाना किसने सिखाया?

उत्तर – सबसे पहले आदमी को मकान बनाना बहुत-से पशुओं ने सिखाया।

  1. मकान के बारे में पूछ-ताछ करने दोनों दोस्त कहाँ चल पड़े?

उत्तर – मकान के बारे में पूछ-ताछ करने दोनों दोस्त जंगल की ओर चल पड़े।

  1. दोस्तों की मुलाकात सबसे पहले किससे हुई?

उत्तर – दोनों दोस्तों की हाथी से सबसे पहले मुलाकात हुई।

  1. दोस्तों ने क्या-क्या तय किया?

उत्तर – दोनों दोस्तों ने तय किया कि वे मकान बनाएँगे। इसलिए वे पशुओं से पूछ-ताछ करने के लिए जंगल की ओर चल पड़े।

  1. हाथी से उत्तर पाकर दोस्त किससे मिले?

उत्तर – हाथी से उत्तर पाकर दोस्त साँप से मिले।

  1. सब जानवरों की बातें सुनकर दोस्तों ने क्या किया?

उत्तर – सब जानवरों की बातें सुनकर दोस्तों ने मकान बनाने का काम शुरू किया और उसे पूरा किया।

 

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :-

  1. लालिम और किंचा लालीदाम जंगल की ओर क्यों चल पड़े?

उत्तर – किन्द्रू लालिम और किंचा लालीदाम नामक दो दोस्तों ने तय किया कि वे मकान बनाएँगे। परंतु वे यह नहीं जानते थे कि मकान कैसे बनाए जाते हैं, इसलिए वे पशुओं से पूछ-ताछ करने के लिए जंगल की ओर चल पड़े।

  1. दोस्तों ने हाथी के साथ किसकी चर्चा की?

उत्तर – मकान बनाने की इच्छा लिए जब दोनों दोस्त जंगल की ओर चल पड़े तो उनकी पहली मुलाकात हाथी से हुई। हाथी को सादर नमस्कार करते हुए उन्होंने हाथी के साथ मकान बनाने की चर्चा की।

  1. हाथी ने दोस्तों को क्या उत्तर दिया?

उत्तर – दोनों दोस्तों की मकान बनाने की इच्छा जानकर हाथी ने उपाय बताते हुए यह कहा कि इसमें क्या कठिनाई है? पेड़ों से लकड़ी के इतने मोटे और मजबूत गोले काट लो, जितने मेरे पैर हैं।

  1. दोस्तों ने किन-किन जानवरों से मुलाकात की?

उत्तर – दोस्तों ने मकान बनाने के बारे में जानने के लिए सबसे पहले हाथी से मुलाक़ात की। इसके बाद क्रमश: साँप, भैंस और अंत में मछली से भेंट की।

III. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए :-

  1. साँप ने दोस्तों को क्या सुझाव दिया?

उत्तर – मकान बनाने के सिलसिले में दोनों दोस्तों की हाथी के बाद साँप से मुलाक़ात हुई। साँप को नमस्कार करके हाथी से मिली जानकारी, “पेड़ों से लकड़ी के इतने मोटे और मजबूत गोले काट लो, जितने मेरे पैर हैं।” को साँप के साथ साझा किया, तब साँप ने सुझाव दिया कि “ऐसा करो कि लकड़ी ऐसी पतली और लंबी काटो, जैसा मैं हूँ।”

  1. भैंस के पंजर से दोस्तों को क्या जानकारी मिली?

उत्तर – भैंस के पंजर से दोस्तों को मकान के ढाँचे के बारे में पता चला। वे यह जान पाए कि जैसे इस पंजर में चार पैरों पर हड्डियाँ पड़ी हैं, उसी तरह चार मोटे गोले ज़मीन में गाड़कर उन पर पतली और लंबी लकड़ियों से छप्पर का पंजर बना सकते हैं।

  1. मछली ने दोस्तों के प्रश्न का क्या जवाब दिया?

उत्तर – दोनों दोस्तों ने मकान बनाने के सिलसिले में हाथी, साँप और भैंस से हुई बातचीत और सुझावों को मछली से साझा की हैं। इस पर मछली ने कहा, आप लोग ज़रा मेरी पीठ की पट्टियाँ ध्यान से देख लीजिए। फिर पेड़ों से बहुत-सी पत्तियाँ तोड़ लीजिए और इन पत्तियों को छप्पर पर उसी तरह जमा दीजिए, जैसी मेरी पीठ पर पट्टियाँ हैं।

 

IV.अनुरूपता :-

  1. हाथी : जंगली जानवर :: भैंस : पालतू जानवर
  2. मछली : पानी :: साँप : बिल
  3. मछली : तैरना :: साँप : रेंगना
  4. हाथी : सूँड़ :: भैंस : सींग

V. अन्य वचन रूप लिखिए :-

  1. कहानी – कहानियाँ
  2. गुफा – गुफाएँ
  3. पेड़ – पेड़
  4. पत्ती – पत्तियाँ
  5. हड्डी – हड्डियाँ
  6. मछली – मछलियाँ
  7. लकड़ी – लकड़ियाँ
  8. पट्टी – पट्टियाँ
  9. लोग – लोग
  10. घर – घर

VI. अन्य लिंग रूप लिखिए :-

  1. आदमी – औरत
  2. हाथी – हथिनी
  3. भैंस – भैंसा
  4. शेर – शेरनी
  5. मोर – मोरनी
  6. बहन – भाई

VII. विलोम शब्द लिखिए :-

  1. बहुत – कम
  2. दिन – रात
  3. नीचे – ऊपर
  4. मुश्किल – आसान
  5. आगे – पीछे
  6. मजबूत – कमजोर
  7. लंबी – छोटी
  8. पास – दूर
  9. दोस्त – दुश्मन
  10. काटना – जोड़ना

 

VIII. जोड़कर लिखिए :-

अ            आ

  1. तालाब पैर
  2. हाथी मछली
  3. भैंस आदिवासी
  4. पहला हड्डियाँ
  5. सिंगफो मकान

उत्तर –

  1. तालाब मछली
  2. हाथी पैर
  3. भैंस हड्डियाँ
  4. पहला मकान
  5. सिंगफो आदिवासी

IX. रिक्त स्थान भरिए :-

  1. भैंस ने दोस्तों को अपने भैंसे का __________ दिखाया।

उत्तर – पंजर

  1. दोस्तों की मुलाकत अंत में __________ से हुई।

उत्तर – मछली

  1. आप लोग ज़रा मेरी पीठ की __________ ध्यान से देख लो।

उत्तर – पट्टियाँ

  1. भैंस बहन, हम लोग __________ बनाना चाहते हैं।

उत्तर – मकान

X. पर्यायवाची शब्द लिखिए :-

  1. मकान – घर, निकेतन
  2. पेड़ – वृक्ष, पादप
  3. दोस्त – मित्र, सखा
  4. भेंट – तोहफ़ा, उपहार

XI. प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए :-

  1. बनना – बनाना
  2. गिरना – गिराना
  3. लगना – लगाना
  4. सीखना – सिखाना
  5. करना – कराना
  6. ठहरना – ठहराना

XII. सही शब्द चुनकर लिखिए :-

(पानी, पालतू जानवर, गाँव, आसमान, बिल, पेड़, जंगल)

  1. हाथी – जंगल
  2. साँप – बिल
  3. पक्षी – आसमान
  4. भैंस – पालतू जानवर
  5. मछली – पानी
  6. बैलगाड़ी – गाँव

XIII. कन्नड या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :

  1. भैंस ने दोस्तों को पंजर दिखाया।

उत्तर – ಭೈಸಿಗೆ ತನ್ನ ಸ್ನೇಹಿತರಿಗೆ ಎಲುಬುಗಳನ್ನು ತೋರಿಸಿತು.

The buffalo showed its ribs to friends.

  1. साँप ने कहा, ‘आगे की बात मैं नहीं जानता।’

उत्तर – ಸರ್ಪನು ಹೇಳಿತು, “ಮುಂದಿನ ವಿಷಯವನ್ನು ನಾನು ತಿಳಿಯುವುದಿಲ್ಲ.”

The snake said, “I don’t know what happens next.”

  1. हाथी बोला, ‘इसमें क्या कठिनाई है?’

उत्तर – ಹಸ್ತಿಯು ಹೇಳಿತು, “ಇದರಲ್ಲಿ ಏನನ್ನು ಕಠಿಣವೆಂದು ಕರೆಯಬಹುದು?”

The elephant said, “What is difficult in this?”

  1. तालाब में एक बहुत बड़ी मछली तैर रही थी।

उत्तर – ಕೆರೆಯಲ್ಲಿ ಒಂದು ದೊಡ್ಡ ಮೀನು ಈಜುತ್ತಿತ್ತು.

A very big fish was swimming in the pond.

पाठ से आगे

  1. पालतू और जंगली जानवरों की सूची तैयार कीजिए :-

पालतू जानवर (Domestic Animals)

कुत्ता (Dog)

बिल्ली (Cat)

गाय (Cow)

भेड़ (Sheep)

बकरी (Goat)

घोड़ा (Horse)

ऊँट (Camel)

गधा (Donkey)

सुअर (Pig)

खरगोश (Rabbit)

जंगली जानवर (Wild Animals)

शेर (Lion)

बाघ (Tiger)

हाथी (Elephant)

भालू (Bear)

हिरण (Deer)

गेंडा (Rhinoceros)

तेंदुआ (Leopard)

लोमड़ी (Fox)

भेड़िया (Wolf)

जिराफ़ (Giraffe)

II. नीचे लिखे शब्दों के आधार पर लिखिए कि कौन क्या काम करता है?

उदाहरण :

बढ़ई – लकड़ी का काम

  1. कुम्हार – मिट्टी का काम
  2. लुहार – लोहे का काम
  3. सुनार – आभूषण बनाने (स्वर्ण) का काम
  4. जुलाहा – कपड़े बुनने का काम
  5. दुकानदार – समान बेचने का काम
  6. हलवाई – मिठाइयाँ बनाने का काम
  7. डॉक्टर – इलाज करने का काम
  8. अध्यापक – पढ़ाने का काम
  9. सैनिक – देश की रक्षा करने का काम
  10. किसान – अन्न उगाने का काम

 

You cannot copy content of this page