DAV Solution, Class 1, Bhasha Madhuri Chapter – 13, Sanjay Ki Patang संजय की पतंग

पाठ – 13

संजय की पतंग

शब्दार्थ (Word Meaning)

पतंग – Kite

गंगा – एक नदी का नाम  

दशहरा – एक त्योहार का नाम

रंग–बिरंगी – Colourful  

बंगला – Bungalow  

नीले – Blue

डोर – धागा

पंख – Feather  

दंग – हैरान, Astonished

गीत – गाना, Song

कांगो – एक प्रकार का वाद्य यंत्र

बैंजो – एक प्रकार का वाद्य यंत्र

संगीत – Music

धुन – Tune  

आनंद – Fun

 

 

अभ्यास

1. (मौखिक) उत्तर दीजिए–

क. संगीता क्या लेकर आई?

उत्तर – संगीता बंगले के अंदर से रंग-बिरंगी पतंगें लेकर आई।

ख. शंकर ने क्या बजाया?

उत्तर – शंकर ने बैंजो बजाया।

ग. कांगो किसने बजाया?

उत्तर – चंदन ने कांगो बजाया।

घ. किसकी धुन पर सभी नाचते रहे?

उत्तर – संगीत की धुन पर सभी नाचते रहे।  

ङ. आप अपने घर के किस सदस्य के साथ मिलकर पतंग उड़ाना पसंद करते हो?

उत्तर – मैं अपने घर में अपने पिताजी और बड़े भाई के साथ पतंग उड़ाना पसंद करता हूँ।

 

2. दिए गए वाक्यों के लिए ‘हाँ‘ या ‘नहीं‘ में उत्तर लिखिए–

क. मंजुला लाल रंग की डोर लाई। नहीं

ख. संजय की पतंग में पंख लगे हैं। हाँ

ग. मयंक को सबने ऊपर उठा लिया। नहीं

घ. आज गंगा दशहरा है। हाँ

ङ. मयंक की पतंग कट गई। हाँ

3. दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए–

क. लंगूर – अंगूर

ख. मंगल – जंगल

ग. अंदर – बाहर  

घ. यंत्र – मंत्र  

 

अं (ं) मात्रा के और नए शब्द

गंगा बंगला रंग–बिरंगी आनंद मंदिर कांगो संगीत शकरकंदी हुड़दंग सुगंध पंडित

 

You cannot copy content of this page