DAV Solution, Class 1, Bhasha Madhuri Chapter – 8, Jaadugar Ka Jadoo जादूगर का जादू

पाठ – 08

जादूगर का जादू

शब्दार्थ (Word Meaning)

जादूगर – Magician

लाल – Red  

जूता – Shoes

पीला – Yellow  

रुमाल – Handkerchief

काली – Black  

छड़ी – Stick

शुरू – आरंभ, Start  

फूलदान – Vase

कबूतर – Pigeon

चूहा – Mouse

बाईं – Left

ताली – Clapping

खुश – Happy  

कमाल – Amazing

 

 

1. (मौखिक) उत्तर दीजिए–

क. आज कौन आया?

उत्तर – आज जादूगर आया।

ख. जादूगर ने क्या शुरू किया?

उत्तर – जादूगर ने जादू दिखाना शुरू किया।

ग. फूलदान से क्या निकलकर उड़ा?

उत्तर – फूलदान से कबूतर निकलकर उड़ा।

घ. पीले रुमाल से कौन कूदा?

उत्तर – पीले रुमाल से चूहा कूदा।

ङ. जादूगर ने क्या बोलकर जादू दिखाया?

उत्तर – जादूगर ने “आबरा–का–डाबरा” बोलकर जादू दिखाया।

 

2. पाठ के आधार पर सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए–

क. वह लाल जूता पहनकर आया। (कमीज़ / जूता )

ख. कबूतर निकलकर उड़ा। (कबूतर / चूहा )

ग. चूहा कूदकर बाईं तरफ़ भागा। (निकलकर/कूदकर)

घ. कमाल का जादू दिखाकर चला गया। (चाकू / जादू)

 

3. पाठ में आए ‘ऊ‘ मात्रा के शब्दों पर घेरा लगाइए–

रुमाल  कबूतर  जादूगर  घुमाकर  खुश  शुरू

4. अगर आप एक दिन के लिए जादूगर बन जाएँ तो बताइए ‘आबरा – का– डाबरा‘ कहकर आप किस–किस चीज़ को बदल देंगे।

उत्तर – अगर मैं एक दिन के लिए जादूगर बन जाऊँगा तो ‘आबरा – का– डाबरा‘ कहकर मैं रोटी को पिज़्ज़ा में बदल दूँगा, घर को आलीशान बंग्ले में बदल दूँगा और मेरे दादा-दादी के बुढ़ापे को जवानी में बदल दूँगा।

ऊ (ू) मात्रा के और नए शब्द

जादूगर, डमरू, तूफ़ान, कबूतर, खजूर, शहतूत, जूता, फूलदान, पूजा, रूखा, रूठा, रूप, शुरू

You cannot copy content of this page