अभ्यास-1
सीखो
1. नीचे दिए गए चित्रों के नीचे उनके नाम लिखिए-
सूरज कोयल
चींटी कूड़ादान
2. पाठ ‘सीखो’ के आधार पर सही शब्द चुनकर खाली जगह में लिखिए-
(क) सदा आगे बढ़ते रहो। (बढ़ते / बड़ते)
(ख) इधर-उधर कूड़ा मत फेंको। (कूड़ा / कूडा)
(ग) समय पर पाठ पढ़ो। (पढ़ो / पड़ो)
(घ) हमें दीन-दुखियों की मदद करनी चाहिए। (मदद/ बुराई)
(ङ) बड़ों का आदर करना चाहिए। (बढ़ो/बड़ों)
3. समान लय वाले शब्दों के जोड़े मिलाइए-
(क) किरण हिरण
(ख) दीन बीन
(ग) पाठ आठ
(घ) भलाई मलाई
4. पाठ ‘सीखो’ के आधार पर दिए गए शब्दों में उचित मात्रा लगाकर लिखिए-
(क) मल – मिल
(ख) बल – बोल
(ग) डाल – डालो
(घ) कर – करो
(ङ) आग – आगे
(च) सरज – सूरज
5. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
(क) सूरज – सूरज की किरणें चमकीली होती हैं।
(ख) मेहनत – मेहनत ही सफलता की चाबी है।
(ग) कूड़ा – हमें कूड़ा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।
(घ) भलाई – दूसरों की भलाई करना हमारा धर्म है।
(ङ) कोयल – कोयल काले रंग की होती है।