DAV Solution, Class 2, Bhasha Abhyas, Chapter – 13, Mela मेला

अभ्यास-13

मेला

1. पाठ ‘मेला’ में आए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए-

(क) मेला – ठेला, ढेला

(ख) जमाई – कमाई, समाई  

(ग) बस्ती – हस्ती, मस्ती

(घ) आई – लाई, भाई

2. दिए गए शब्दों का वचन बदलिए-

(क) मिठाई – मिठाइयाँ

(ख) दवाई – दवाइयाँ

(ग) कठिनाई – कठिनाइयाँ

(घ) नदी – नदियाँ

(ङ) कहानी – कहानिया

(च) दुकान – दुकानें

(छ) किताब – किताबें

(ज) रात – रातें

(झ) बात – बातें

(ञ) आँख – आँखें

3. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-

(क) मिठाई अच्छी है। (अच्छा / अच्छी)

(ख) झूला ऊँचा है। (ऊँचा / ऊँची)

(ग) बच्चा घूम रहा है। (रहा / रही)

(घ) ठेला बड़ा है। (बड़ा / बड़ी)

(ङ) मदन ने गाना सुनाया। (सुनाया / सुनाई)

4. ‘प्र’ से शुरू होने वाले पाँच शब्द लिखिए-

(क) प्रार्थना

(ख) प्रयोग

(ग) प्रकार

(घ) प्रेम

(ङ) प्रदीप

5. दिए गए वाक्यों में शब्दों के सही जोड़े चुनकर लिखिए-

(क) वहाँ गाँव में दूर-दूर तक हरियाली है।

(ख) बच्चा खेल के बीच-बीच में गेंद उछालने लगा।

(ग) वे सब झूम-झूम कर गा रहे हैं।

(घ) नदी के किनारे-किनारे पेड़ हैं।

(ङ) उन्होंने झाड़ियाँ काट-काट कर अलग कर दी।

6. दिए गए शब्दों में सही जगह पर (रेफ) मात्रा लगाइए-

(क) धम – धर्म

(ङ) गदन – गर्दन

(ख) वष – वर्ष

(च) कुसी – कुर्सी

(ग) पव – पर्व

(घ) शम – शर्म

(छ) वषा – वर्षा

(ज) दशक – दर्शक

7. नीचे दिए गए चित्रों को देखकर खाली वर्ग भरिए-

8. दिए गए शब्दों को चुनकर खाली जगह भरिए-

(क) राजीव, तुम्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए।

(ख) हमें अपना काम पूरा करना चाहिए।

(ग) उसे ज़रा ये सवाल समझा दो।

(घ) यह किताब उन्होंने मुझे दी है।

(ङ) इसने- उसने सबने देखा।

You cannot copy content of this page