अभ्यास-19
टेलीफ़ोन की घंटी
1. ‘क्या ‘, ‘कैसे’, ‘कौन’ लगाकर वाक्य पूरे कीजिए-
(क) तुम्हारा क्या हाल है?
(ख) कल कौन आयाथा?
(ग) मैं अब घर कैसे जाऊँ?
(घ) क्या तुम हमारे साथ दिल्ली चलोगी?
(ङ) अब कैसे इस जगह को साफ किया जाए?
2. उदाहरण के अनुसार वाक्य बनाइए-
(क) किसान क्या काम करता है?
वह खेत में काम करता है।
क्या किसान खेत में काम करता है?
(ख) माली क्या काम कर काम करता है?
वह बगीचे में काम करता है।
क्या माली बगीचे में काम करता है?
(ग) डॉक्टर क्या काम कर काम करता है?
वह रोगियों का इलाज करता है।
क्या डॉक्टर रोगियों का इलाज करता है?
(घ) धोबी क्या काम करता है?
वह कपड़े धोने का काम करता है।
क्या धोबी कपड़े धोने का काम करता है?
3. दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
गौरव – दिव्या, आज तुम स्कूल क्यों नहीं आई?
दिव्या – आज मुझे बुखार था। मैं कल स्कूल आऊँगी ।
अभिषेक – गौरव, मैं कल स्कूल नहीं गया था, क्या तुम मुझे अपनी हिंदी की कॉपी दिखा सकते हो?
गौरव – क्यों नहीं, जरूर !
ऊपर लिखे वाक्यों को ‘बातचीत’ कहा जाता है।
4. पाठ ‘टेलीफ़ोन की घंटी’ में होने वाली बातचीत के आधार पर आप अपने और आपके / आपकी मित्र / सखी के बीच पिकनिक पर जाने से पहले होने वाली बातचीत लिखिए-
दिनेश – राहुल, मैं दिनेश बोल रहा हूँ।
राहुल – कैसे हो दिनेश?
दिनेश – मैं बिलकुल ठीक हूँ।
राहुल – मैं भी ठीक हूँ।
दिनेश – क्या तुम पिकनिक पर जाना चाहोगे?
राहुल – कब और कहाँ?
दिनेश – इस रविवार को, नंदनकानन में।
राहुल – ठीक है, मैं चलूँगा।
5. उदाहरण के अनुसार वाक्य लिखिए-
(क) भावना कल स्कूल गई थी।
वह कल स्कूल जाएगी।
(ख) रीता कल घर गई थी।
वह कल घर जाएगी।
(ग) अंजु कल पिकनिक गई थी।
वह कल पिकनिक जाएगी।
(घ) मैं आज बाग़ में सैर करने गया था।
वह आज बाग़ में सैर करने गया था।
(ङ) मधुर अपने दादाजी के साथ घूम रहा था।
वह अपने दादाजी के साथ घूम रहा था।
6. जब आपकी मम्मी को बुखार होता है, तब आप उनकी मदद किस प्रकार करते हो, कोई तीन बातें लिखिए-
(क) मैं उन्हें समय पर दवाइयाँ देता हूँ।
(ख) घर के कामों में मदद करता हूँ।
(ग) उनके साथ समय बिताता हूँ।