अभ्यास- 2
ठीक काम करें
1. पाठ ‘ठीक काम करें’ के आधार पर दिए गए शब्दों में उचित मात्रा लगाकर लिखिए-
(क) रमश – रमेश
(ख) राज – राजू
(ग) गता – गीता
(घ) महन – मोहन
(ङ) छलका – छिलका
(च) यहा – यहाँ
(छ) काटा – काँटा
(ज) दवाइ – दवाई
(झ) फसल – फिसल
(ञ) खन – खून
2. सही शब्द चुनकर खाली जगह में लिखिए-
(क) रमेश ने बहुत सुंदर फूल देखा। (देखा / देखे)
(ख) राजू की अंगुली में काँटा चुभ गया। (की / कि)
(ग) गीता ने अंगुली पर दवाई लगा दी। (में / पर)
(घ) हमें बड़ों का आदर करना चाहिए। (का/की)
(ङ) मैं गलत काम नहीं करूँगा। (मत / नहीं)
3. शब्दों को चित्रों से मिलाइए-

4. दिए गए शब्दों में सही जगह पर (ँ) या (ं) लगाइए-
(क) करूँगा
(ख) फेंकूँगी
(ग) अंगुली
(घ) सुंदर
(ङ) पाँव
5. बगीचे में बहुत से फूल लगते हैं। किन्हीं चार फूलों के नाम लिखिए-
गुलाब गेंदा मंदार कनेल
6. दिए गए फूल में से विपरीत शब्द निकालकर पत्ती में लिखिए-
जोड़ना – तोड़ना
गलत – ठीक
जवान – बूढ़ा
शाम – सुबह
7. पिछले सप्ताह आपने कौन-सा ‘अच्छा काम’ व ‘बुरा काम’ किया, लिखिए-
अच्छा काम
मैंने एक प्यासे राहगीर को पानी पिलाया था।
बुरा काम
मैंने अपनी छोटी बहन का खिलौना तोड़ दिया था।