अभ्यास-20
यह दिल्ली हैं
1. दिए गए चित्र दिल्ली के कुछ प्रमुख स्थानों के हैं। आप इन्हें पहचानकर उनके नाम लिखिए-

2. पाठ ‘यह दिल्ली है’ में दिए गए स्थानों के अतिरिक्त दिल्ली के कोई चार प्रसिद्ध स्थानों के नाम लिखिए-
(क) लोटस टेंपल
(ख) बिड़ला मंदिर
(ग) राजघाट
(घ) पुराना किला
3. दिल्ली के दो पुराने नाम लिखिए-
(क) इंद्रप्रस्थ
(ख) धिल्लिका
4. दिए गए पदों पर जो व्यक्ति विराजमान हैं, उनके नाम लिखिए-
(क) भारत के राष्ट्रपति – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
(ख) भारत के प्रधानमंत्री – श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी
(ग) भारत के उप-राष्ट्रपति – श्री जगदीप धनकर
5. पाठ ‘यह दिल्ली है’ के आधार पर दिए गए वर्णों को सही क्रम में लगाकर शब्द बनाइए-
(क) ने पु रा – पुराने
(ख) ग ति प्र – प्रगति
(ग) द र फ़्त – दफ्तर
(घ) ब कु तु – कुतुब
(ङ) ष् ट्र रा ति प – राष्ट्रपति
6. ‘ई’ लगाकर नए शब्द बनाइए-
(क) ऊँचा + ई – ऊँचाई
(ख) भला + ई – भलाई
(ग) धुला + ई – धुलाई
(घ) पिटा + ई – पिटाई
(ङ) दिखा + ई – दिखाई
(च) नहा + ई – नहाई
7. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
(क) पुराने – पुराने जमाने में चीज़ें सस्ती थीं।
(ख) दंग – ताजमहल की सुंदरता देखकर मैं दंग रह गया।
(ग) ऊँचाई – बुर्ज खलीफ़ा की ऊँचाई बहुत अधिक है।
(घ) विदेशी – भारत में कई विदेशी घूमने आते हैं।
(ङ) भाषा – हिंदी भाषा भारत की शान है।