अभ्यास-5
जन्मदिन
1. पाठ ‘जन्मदिन’ के आधार पर दिए गए शब्दों में आधा वर्ण लगाकर शब्द पूरा कीजिए-
(क) अ_मा – अम्मा
(ख) गु_बारे – गुब्बारे
(ग) रसगु_ले – रसगुल्ले
(घ) म_मी – मम्मी
(ङ) र_ना – रत्ना
(च) च_पा – चम्पा
(छ) डॉ_टर – डॉक्टर
(ज) डि_बा – डिब्बा
(झ) ध_यवाद – धन्यवाद
(ञ) ज_म – जन्म
2. पाठ ‘जन्मदिन’ के आधार पर दिए गए शब्दों के साथ लगने वाले ठीक शब्द चुनकर लिखिए-
[देना, बनाना, काटना, सुनाना, सजाना, गाना]
(क) घर सजाना
(ख) गुलदस्ता देना
(ग) पकवान बनाना
(घ) केक काटना
(ङ) गाना गाना
(च) चुटकुले सुनाना
3. पाठ ‘जन्मदिन’ के आधार पर दिए गए शब्दों में सही जगह पर (ं) लगाइए-
(क) रंग-बिरंगे
(ख) आनंद
(ग) फूलों
(घ) गुब्बारों
(ङ) मेहमानों
(च) उन्हें
4. नीचे दिए गए शब्दों में उचित वर्ण चुनकर लगाइए और शब्द पूरा कीजिए-
[ब, प ढ, गु, हि, ठ, पु, उ]
(क) पट्टी
(ख) गुस्सा
(ग) ढक्कन
(घ) हिम्मत
(ङ) बल्ला
(च) पुस्तक
(छ) ठप्पा
ज) उल्लू
5. नीचे दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए-
(क) सहन – बहन
(ख) दिल्ली – बिल्ली
(घ) लज्जा – सज्जा
(ङ) चहल – पहल
(ग) बच्चा – सच्चा
(च) सजाया – बजाया
6. वचन बदलिए-
(क) गुब्बारा – गुब्बारे
(ख) सहेली – सहेलियाँ
(ग) डिब्बा – डिब्बे
(घ) रसगुल्ला – रसगुल्ले
7. नीचे दिए गए कार्ड पर अपने मित्र / सखी को अपने जन्मदिन पर बुलाने के लिए कुछ वाक्य लिखिए-
प्रिय राहुल
मेरा जन्मदिन नवंबर 27 तारीख को है। मैं चाहता हूँ कि तुम सपरिवार मेरे जन्मदिन पर मेरे घर आओ।
तुम्हारा मित्र, सुधीर
8. आप अपने मित्र / सखी के जन्मदिन पर जाओगे या नहीं, कुछ वाक्यों में लिखिए-
प्रिय सुधीर
तुम्हारा कार्ड मिला। मैं बहुत खुश हूँ कि तुम्हारा जन्मदिन आने वाला है। मैं तुम्हारे जन्मदिन पर पूरे परिवार के साथ आऊँगा।
तुम्हारा मित्र, राहुल