बादल
1. पाठ ‘बादल’ के आधार पर दिए गए वाक्यों में सही जोड़ा चुनकर लिखिए-
(क) ढम-ढम ढोल बजाएँ बादल।
(ख) चम-चम बिजली चमके।
(ग) छम-छम बूँदें बरसें।
(घ) सन्-सन् करती चली हवाएँ।
2. दिए गए शब्दों के सामने समान लय वाले शब्द लिखिए-
(क) बोले – ओले
(ख) उमड़े – घुमड़े
(ग) बजाएँ – सजाएँ
(घ) सुनाए – घुमाए
(ङ) चमके – जमके
(च) काले – नाले
3. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-
[है, आएँगे, जाएँगे, आता, लगी]
(क) पौधों में पानी दो वरना सूख जाएँगे।
(ख) पढ़ते-पढ़ते मुझे नींद आने लगी।
(ग) मुझे खाना बनाना नहीं आता।
(घ) आज शाम को हमारे यहाँ मेहमान आएँगे।
(ङ) अध्यापिका कक्षा में है।
4. नीचे दिए गए चित्रों को देखकर लिखिए कि उनमें क्या हो रहा है-

5. उदाहरण के अनुसार शब्द बनाइए-

6. आसमान में बादल छाने पर क्या होता है? चित्र देखकर और दिए गए शब्दों का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य लिखिए-
(क) आकाश में काली घटा देखकर मोर नाचने लगता है।
(ख) बिजली चमकने से बच्चे डर जाते हैं।
(ग) तेज़ बारिश होने लगती है।