DAV Solution, Class 2, Bhasha Madhuri Chapter – 14, Roti रोटी

पाठ – 14

रोटी

शब्दार्थ (Word meaning)

स्वामी दयानंद सरस्वती – ‘मूल शंकर’ इनका असली नाम है।  

वेद – Veda  

प्रचार – Advertisement

रात – Night

बिस्तर – Bed

चैन – आराम, शांति

सच्चा रास्ता – सही मार्ग, True path

धर्म – Religion  

बातें – Things

ढोंग – दिखावा, Hypocrisy  

पाखंड – दिखावा, Hypocrisy

वायदा – वादा, Promise

मानव धर्म – Mankind, मानवता

गरीब – दरिद्र, Poor

रोटी – Chapatti

पंखे – Hand made fan  

नाई – बाल काटने वाला, Barber

धीमे – आहिस्ते से

अलटा–पलटा – इधर-उधर करके देखना

गेहूँ – Wheat

गर्दन – Neck

शर्म – लज्जा, Shame

जात–पाँत – Caste-creed

कारण – वजह, Reason

गुलाम – दास, Slave

भारत – हिंदुस्तान, India

बच्चे – Children

एक समान – Equal

आनंद मग्न – Blissful

 

अभ्यास

1. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए–

क. स्वामी जी चैन से सोते। (चैन / आराम )

ख. गरीब पंखे से हवा से करने लगा। (हवा / दवा)

ग. वह फिर से रोटी खाने लगे। (केला / रोटी)

घ. यह तो गेहूँ की रोटी है। (गेहूँ / नाई)

ङ स्वामी जी वेदों का प्रचार करते हुए घूम रहे थे। (वेदों / कपड़ों)

 

2. नीचे लिखे वाक्यों के लिए ‘हाँ‘ या ‘नहीं‘ लिखिए–

क. स्वामी जी एक दिन शहर में रुके। नहीं

ख. अमीर आदमी स्वामी जी के लिए रोटी लाया। नहीं

ग. स्वामी जी तेज़ी से मुस्कुराए। नहीं

घ. लोग ध्यान से उनकी बात सुनते। हाँ

ङ. उस आदमी की गर्दन शर्म से झुक गई। हाँ

 

 

3. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए–

क. स्वामी दयानन्द सरस्वती जी का धर्म क्या था?

उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती जी का धर्म, मानव धर्म था।

ख. लोग स्वामी जी से क्या वायदा करते?

उत्तर – लोग स्वामी जी से ढोंग और पाखंड छोड़ने का वायदा करते।

ग. स्वामी जी के अनुसार हम गुलाम किस कारण हैं?

उत्तर – स्वामी जी के अनुसार जात-पाँत के भेद के कारण ही हम गुलाम हैं।

घ. भारत माँ के सब बच्चे कैसे हैं?

उत्तर – भारत माँ के सब बच्चे एक समान हैं।

ङ. स्वामी जी की बात सुनकर लोगों को कैसा लगा?

उत्तर – स्वामी जी की बात सुनकर लोग आनद मग्न हो गए।

 

4.पाठ में आए आधे अक्षर वाले कोई दस शब्द लिखिए–

जैसे – स्वामी।  

उत्तर – सरस्वती, बिस्तर, सच्चा, रास्ता, ध्यान, खत्म, प्यार, चिल्लाया।  

 

5. नीचे दिए शब्दों से वाक्य बनाइए–

चैन – छोटा बच्चा चैन से सोता है।

गरीब – गरीब लोग मेहनती होते हैं।

समान – कानून की नज़र में सब एक समान हैं।

मग्न – साधु ध्यान में मग्न हो जाते हैं।

धर्म – मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है।  

You cannot copy content of this page