DAV Solution, Class 2, Bhasha Madhuri Chapter – 5, Janmadin जन्मदिन

पाठ – 05

जन्मदिन

शब्दार्थ (Word meaning)

आज – Today

बहुत – अत्यधिक

खुश – Happy  

छठा – Sixth

जन्म दिवस – Birthday

सुबह – Morning

चहल–पहल – Hustle and bustle

रंग–बिरंगे – Colourful

गुब्बारे – Balloons   

सजाया – Decorated  

डॉक्टर – Doctor  

चाचा – Uncle  

दिल्ली – भारत की राजधानी  

भाई – Brother  

फूलों का गुलदस्ता – Bouquet

सहेलियाँ – Friends

दादी अम्मा – Grandmother

पकवान – Dishes

केक – Cake

गाना – Song

मज़ेदार – Interesting

चुटकुले – Jokes

मेहमान – अतिथि, Guests

रसगुल्ले – एक प्रकार की मिठाई

डिब्बा – Box

पिताजी – Father

धन्यवाद – Thanks

 

अभ्यास

1. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर सही (þ) या गलत (ý) का निशान लगाइए–

क. गीता ने रंग–बिरंगे गुब्बारों से घर को सजाया। þ

ख. आनंद ने गीता को फूलों को गुलदस्ता दिया। þ

ग. गीता की सहेलियाँ सुबह ही आ गईं थीं। ý

घ. रत्ना बहुत सारे गाने गाती है। ý

ङ गीता के पिताजी सबको धन्यवाद देते हैं। þ

 

2. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए–

क. गीता ने अपना कौन–सा जन्म दिवस मनाया?

उत्तर – गीता ने अपना छठा जन्म दिवस मनाया।

ख. गीता के भाई का क्या नाम है?

उत्तर – गीता के भाई का नाम आनंद है।

ग. डॉक्टर चाचा कहाँ से आए हैं?

उत्तर – डॉक्टर चाचा दिल्ली से आए हैं।

घ. मेहमानों के आने पर गीता ने क्या काटा?

उत्तर – मेहमानों के आने पर गीता ने केक काटा।

ङ. दादी अम्मा ने सबको क्या खिलाया?

उत्तर – दादी अम्मा ने सबको रसगुल्ले खिलाए।

 

3. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए–

दादी – मेरी दादी मुझे अच्छी-अच्छी कहानियाँ सुनाती हैं।  

जन्मदिन – मेरा जन्मदिन 27 नवंबर के दिन होता है।  

चुटकुले – रमेश मज़ेदार चुटकुले सुनाता है।

गुलदस्ता – फूलों का गुलदस्ता सुंदर होता है।  

धन्यवाद – हमें ईश्वर का धन्यवाद अर्पण करना चाहिए।

 

4. आप अपना जन्मदिन कैसे मनाते हैं, कक्षा में बातचीत कीजिए।

उत्तर – मैं अपने जन्मदिन के दिन सुबह उठकर सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेता हूँ। सपरिवार मंदिर जाता हूँ। स्कूल में अपनी कक्षा के सहपाठियों को चोकलेट्स बाँटता हूँ और शाम के समय पिताजी घर में एक छोटी-सी पार्टी का भी आयोजन करते हैं।    

You cannot copy content of this page