शब्दार्थ
शब्दार्थ
चिड़िया – पंछी, Bird
झगड़ा – लड़ाई
घोंसला – नीड़, Nest
तिनका – सूखी घास, Straw
इकट्ठा – जमा करना, Gather
बेचारी – अभागी, Unblessed
कमज़ोर – Weak
पत्ता – पत्र, Leaf
कुदरत – प्रकृति, Nature
कंजूसी – कृपणता, Miserliness
उजड़ना – बर्बाद होना
गुस्सा – क्रोध, Angary
चीं-चीं – चिड़िया की आवाज़
ताकत – बल
तने – Trunk
सूँड – हाथी की सूँड, Proboscis
उखाड़ना – Uproot
चीखें – चीत्कार, दुख भारी आवाज़ें
दुख – Sorrow
हैरान – आश्चर्य
प्रसन्न – खुश
वश – अधीन, नियंत्रण में किया हुआ
ढोना – Carry
नाराज़ – नाखुश, अप्रसन्न, खफ़ा
अफ़सोस – पछतावा
बहाना – टालमटोल, Excuse
हाथी – गज, Elephant
कविता में से
कहानी में से
प्रश्न 1. चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए क्या किया?
उत्तर – चिड़िया घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठे कर रही थी।
प्रश्न 2. चिड़िया पत्ता क्यों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर – चिड़िया पत्ता नहीं उठा पा रही थी क्योंकि वह पत्ता बड़ा होने की वजह से भारी था।
प्रश्न 3. हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर – हाथी की ताकत देखकर पहले तो वह आदमी हैरान हुआ और फिर उसने कई सारे हथियों को अपने वश में किया और सामान ढोने के कार्य में उन्हें लगा दिया।
बातचीत के लिए
बातचीत के लिए
प्रश्न 1. चिड़िया को अपनी आँखें क्यों बंद करनी पड़ीं?
उत्तर – हाथी अपनी ताकत दिखाने के लिए जब पेड़ के तने को अपने सूँड में लपेटकर उखाड़ने लगा तो उस पेड़ में जितने भी घोंसले थे वे सब नीचे गिरने लगे और सभी पंछी चीखने लगे। उनकी इस दशा को न देख सकने के कारण चिड़िया ने अपनी आँखें बंद कर लीं।
प्रश्न 2. जब आदमी ने हाथी से बोझा उठवाया होगा तो हाथी के मन में क्या-क्या आया होगा?
उत्तर – जब आदमी ने हाथी से बोझा उठवाया होगा तो हाथी के मन में यह आया होगा कि मैंने शेख़ी में एक पेड़ क्या उखाड़ा उसकी सज़ा मुझे अब आजीवन भुगतनी पड़ेगी। उसने यह भी सोचा होगा कि मेरी वजह से अन्य हाथियों को भी बोझा उठाना पड़ रहा है।
प्रश्न 3. चिड़िया ने कहा कि एक पेड़ को बनाने में कम-से-कम दस वर्ष लग जाते हैं। बताइए, इन्हें बनने में कितना समय लगता होगा-
• मधुमक्खी का छत्ता
• चिड़िया का घोंसला
● आम का बाग
उत्तर – मधुमक्खी का छत्ता – 7 दिन से 2 महीने तक
चिड़िया का घोंसला – लगभग 4 हफ्ते
आम का बाग – लगभग 10 साल
आपकी कल्पना
आपकी कल्पना
प्रश्न 1. हाथी पेड़ उखाड़कर यहाँ वहाँ घूमने लगा। कल्पना कीजिए कि पेड़ उखड़ने से किस-किसको नुकसान पहुँचा होगा।
उत्तर – पेड़ उखड़ने से सबसे ज़्यादा नुकसान उस पेड़ पर घोंसला बनाकर रहने वाले चिड़ियाँ को हुआ होगा। इसके अलावा उस पेड़ को भी नुकसान पहुँचा क्योंकि उसका अस्तित्व ही मिट गया।
प्रश्न 2. हाथी को ऐसा करने से कौन रोक सकता था और कैसे?
उत्तर – हाथी को पेड़ उखाड़ने से केवल शेर और आदमी ही रोक सकते थे। शेर जंगल का राजा होता है और उसे चुनौती देनेवाला कोई नहीं होता। दूसरा, आदमी जो अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हाथी को पेड़ उखाड़ने से रोक सकता था।
प्रश्न 3. हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर – हाथी को पेड़ के तने, निर्माण कार्य की बड़ी तथा भारी सामग्रियाँ और पत्थर ढोने पड़ते होंगे।
कुछ हल्का और कुछ भारी
कुछ हल्का और कुछ भारी
आपको कौन-कौन सी चीजें हल्की लगती हैं, और कौन-कौन सी भारी? जैसे चिड़िया को पत्ता भारी लगा और हाथी को हल्का ।
हल्का भारी
गेंद तरबूज
कलम साइकल
किताब आटे का पैकेट
मोबाइल कंप्यूटर
बस्ता सूटकेस
भाषा की बात
भाषा की बात
1. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-
(क) उसने पलक को आवाज़ देकर बुलाया। (बुलाया / बुला दिया)
(ख) गप्पू हाथी ने पेड़ उखाड़ा। (उखाड़ लिया / उखाड़ा)
2. पाठ में से चंद्रबिंदु ( ँ) वाले कोई तीन शब्द चुनकर लिखिए-
यूँ
यहाँ-वहाँ
जाएँगे
3. ‘चिड़िया’ और ‘हाथी’ से जुड़े हुए चार-चार शब्द छाँटकर लिखिए-
छोटी, पंख, बड़ा, पूँछ, घोंसला, सूँड़, तिनका, सामान
चिड़िया – छोटी, पंख, तिनका, घोंसला
हाथी – बड़ा, पूँछ, सूँड, सामान
जीवन मूल्य
जीवन मूल्य
प्रश्न 1. कहानी में हाथी ने पेड़ उखाड़े। कक्षा में चर्चा कीजिए कि-
क्या हाथी को ऐसा करना चाहिए था? क्यों?
पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर – नहीं, हाथी को ऐसा हरगिज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर किसी के पास ताकत है तो उसका प्रयोग कल्याण और परोपकार के कार्यों में लगाना चाहिए न कि विनाश के कार्यों में।
पेड़ उखाड़ने से मृदा अपरदन (Soil Erosion) होता है, प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है, गर्मी बढ़ने लगती है और बारिश भी कम होने लगती है।
अपनी धरती को हरी-भरी बनाए रखने के लिए मैं ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाऊँगा, पेड़ बन जाने तक उनका ध्यान रखूँगा, दूसरों को पेड़ काटने से रोकूँगा, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करूँगा।
प्रश्न 2. असहाय व्यक्तियों का मज़ाक उड़ाना बुरी बात है। इस पाठ में हाथी ने अपनी गलती मान ली। क्या हमें भी गलती करने पर माफ़ी माँग लेनी चाहिए या नहीं?
उत्तर – हाँ, हमें अपनी गलती की माफ़ी माँग लेनी चाहिए।
प्रश्न 3. अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो क्या आप माफ़ी माँगेंगे, क्यों?
उत्तर – अगर मुझसे कोई गलती हो जाए तो मैं माफ़ी ज़रूर माँगूँगा क्योंकि माफ़ी माँग लेने से एक तो हमारा मन हलका हो जाता है और दूसरी बात यह कि इससे हमारे सभ्य और सुशील होने का प्रमाण भी मिलता है।
कुछ करने के लिए
कुछ करने के लिए
दिए गए निर्देशों के अनुसार मुखौटा बनाइए-
1. शेर के मुँह की आकृति बनाइए ।
2. रंग भरिए ।
3. अब बाहरी लाइन से काट लीजिए।
4. दोनों किनारों पर छेद कीजिए और धागा बाँधिए ।
आप इस तरह हाथी, गाय, बिल्ली, कुत्ते आदि के मुखौटे भी बना सकते हैं।
उत्तर – छात्र स्वयं करें।
भाषा अभ्यास
पाठ – 3
हाथी और चिड़िया
1.
चिड़िया हाथी पेड़ घोंसला
2.
त्त स्स
पत्ता रस्सी
उत्तर गुस्सा
कुत्ता लस्सी
सत्तर हिस्सा
3.
क. मैंने घर के बाहर हाथियों को चलते देखा।
ख. चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए।
ग. पेड़ की डालियाँ हिलने लगीं।
4.
क. नया – पुराना
ख. हँसना – रोना
ग. नीचे – ऊपर
घ. दुख – सुख
ङ. बड़ा – छोटा
च. कम – ज़्यादा
छ. कमज़ोर – ताकतवर
ज. बेचना – खरीदना
5.
यहाँ हँसते आँखें करूँगी
वहाँ मुँह जाएँगे दिखाऊँगा
6.
क. घर – मेरे घर में चार कमरे हैं।
ख. काम – मुझे आज बहुत सारे काम पूरे करने हैं।
ग. घोंसला – चिड़िया ने पेड़ पर एक घोंसला बनाया है।
घ. धरती – इस धरती पर अनेक प्राणी हैं।
7.
क. चिड़िया तिनका पकड़ती। पकड़ती
ख. हाथी रोने लगा। रोने लगा
ग. घोंसले गिरने लगे। गिरने लगे
घ. आदमी दौड़ने लगा। दौड़ने लगा
8.
एक जंगल में तीन खरगोश खेल रहे थे कि तभी वहाँ अचानक एक शेर आ गया। शेर को अपने पास देखकर तीनों खरगोशों के होश उड़ गए। शेर ने उन्हें अपना भोजन बनाना चाहा और उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगा। वहीं से थोड़ी दूर पर एक हाथी नदी में पानी पी रहा था। उन खरगोशों ने उस हाथी को सारी बात बताई तथा उसकी सूँड से होते हुए पूँछ के रास्ते से नदी के दूसरे किनारे पर उतर गए। इधर हाथी ने अपनी सूँड में पानी भरा और उनके पीछे आ रहे शेर पर दे मारा।
(छात्रों की कल्पना को सही शब्दों और वाक्यों से सुसज्जित करने के उद्देश्य से….)