DAV Solution, Class 4, Bhasha Madhuri Chapter – 15, Holi Ke Ranh Hazaar होली के रंग हज़ार

होली – एक प्रकार का उत्सव

रंग – Colour

हजार – सहस्र Thousand

ढेर – बहुत

आशा – उम्मीद

मस्ती – उल्लास

ऊधम – शोर-गुल

शैतानी – बदमाशी, शरारत

दक्षिण – South

उत्तर – North

उत्तर – जवाब

त्योहार – Festival

उत्सुकता – उत्साह

खास – विशेष

उल्लास – उमंग

वसंत – एक ऋतु का नाम

मौसम – Season

उमंग – उल्लास

रोज़मर्रा – हर दिन का

पर्व – त्योहार

झलकना – दिखाई पड़ना

जनजाति – Tribes

स्वरूप – Aspect

मुख्यत: – विशेषकर

तेज़ – Speed

प्रचलित – famous

पूजा – Worship

प्रजा – जनता

तय – Fix

शाल  – एक प्रकार का गरम कपड़ा

वरदान – Boon

चिता –  Funeral

लपटें – आग की ज्वाला

घटना – Incident

मूर्ति – Statue

आदिवासी – Aboriginal

ज़ोर – कस कर

फागुन – एक महीने का नाम

दुरारी – एक प्रकार का पर्व

चौदस – किसी पक्ष की चौदहवीं तिथि

बाँस – Bamboo

गाड़ना – Bury

ज्वार – एक प्रकार का अनाज

कुल्हाड़ी – Axe

ब्रज – उत्तर प्रदेश की एक जगह

ज़िक्र – चर्चा

लट्ठमार – लाठी मारना

पुरुष – Male

प्रश्न 1. हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था?

उत्तर – हिरण्यकश्यप राजा यह चाहता था कि सब उसे भगवान माने और उसकी पूजा करें। 

प्रश्न 2. होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था? क्या उसका वरदान काम आया ?

उत्तर – होलिका को वरदान के रूप में एक शाल मिली थी जिसे ओढ़ने पर आग का उस पर कुछ असर नहीं होता था। होलिका का यह वरदान काम नहीं आया क्योंकि आग की लपटों से होलिका की शाल उड़ गई और होलिका की जान चली गई।  

प्रश्न 3. होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?

उत्तर – होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

प्रश्न 4. ‘दुरारी’ नाम का त्योहार कौन मानते हैं?

उत्तर – आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को ‘दुरारी’ नाम का त्योहार मनाते हैं।

प्रश्न 5. ब्रज की होली की क्या विशेषता है?

उत्तर – ब्रज की होली की कई सारी विशेषताएँ हैं जैसे यहाँ होली एक-दो दिनों तक नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती हैं। ब्रज के नंदगाँव और बरसाने की लट्ठमार होली बहुत प्रसिद्ध है। इसमें पुरुष रंग डालने की कोशिश करते हैं और स्त्रियों से लाठियों से मार खाते हैं। 

प्रश्न 6. सही शब्द से रिक्त स्थान भरिए-

(क) होली _____का त्योहार हैं। (रंगों / दीपों)

क. रंगों

(ख) यह रंग है-मस्ती और _____का रंग। (उत्सुकता/उल्लास)

ख. उल्लास

(ग) होली मुख्य रूप से _____भारत का पर्व है। (दक्षिण/उत्तर)

ग. उत्तर

(घ) इसे हम _____ में मनाते हैं। (बसंत / पतझड़)

घ. बसंत

(ङ) दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं – गरमी और _____ । (सरदी / बरसात)

ङ. बरसात 

प्रश्न 1. होली मनाते समय आप क्या-क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

उत्तर – होली मनाते समय हमें केवल प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। रंग लगाते समय हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रंग आँख, नाक और कानों में न चला जाए और अगर किसी को रंग लगाने से समस्या होती है तो हमें उन्हें रंग नहीं लगाना चाहिए। 

प्रश्न 2. प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए आप कौन-कौन से रंग बना सकते हैं? बताइए।

उत्तर – प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए हम फूलों से लाल रंग बना सकते हैं तथा पत्तों से हरे रंग।  

प्रश्न – आपके यहाँ होली कैसे मनाई जाती है? लिखिए-  

उत्तर – हमारे यहाँ होली बड़े सीधे-सादे तरीके से मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है। इस अवसर पर सब कमेटी के सदस्य कुछ कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं। अगले दिन होली मनाई जाती हैं जिसमें सभी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। होली के संध्या बेला में सभी अपने बड़ों के चरणों में गुलाल डालते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

नीचे दी गई सूचियों में त्योहार व उन राज्यों के नाम लिखे हैं जिनमें ये त्योहार विशेष रूप से जाते हैं। सही जोड़े मिलाइए-

बैसाखी            पंजाब

गणेश चतुर्थी       महाराष्ट्र 

ओणम            केरल

पोंगल             तमिलनाडु

दुर्गा पूजा          पश्चिम बंगाल

1. पाठ में आए नुक्ता वाले कोई पाँच शब्द लिखिए-

क. तेज़

ख. रोज़मर्रा

ग. ज़रूरी

घ. ज़्यादा

ङ. चीज़ें  

2. नीचे दिए गए शब्दों के बदले हुए वचन रूप को पाठ में से ढूँढकर लिखिए-

क. लकड़ियाँ                                   

ख. मूर्ति

ग. कहानी

घ. महिलाएँ

– जापान में लोग फूलों के त्योहार मनाने के शौकीन होते हैं। फूलों के मौसम में जापानी इनके स्वागत में कमलोत्सव, चेरी-उत्सव और क्रिसेन्थिमम (गुलदाऊदी) उत्सव आदि नामों से त्योहार मनाते हैं।

– वे जापानी फूलों पर कविता कहते हैं। उन कविताओं को फूलों के पौधों पर ही लटकाकर घर लौटते हैं।

    – कमलों के मौसम में शिक्षकगण अपने विद्यार्थियों को सूर्योदय से पहले कमलों के तालाब पर ले जाते हैं और समझाते हैं कि कमल किस तरह खिलते हैं।

– हमारे देश के कुमाऊँ अंचल में भी फूलों से जुड़ा एक त्योहार ‘फुलस ग्यान’ यानी ‘फूल संक्रांति’ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से बच्चों का त्योहार है। यह त्योहार चैत माह के प्रथम दिन मनाया जाता है। बच्चे सवेरे से ही अपनी-अपनी टोकरियाँ लेकर रंग-बिरंगे फूल लाने निकल पड़ते हैं। माताएँ बच्चों के लिए पकवान बनाती हैं। बच्चे घर-घर जाकर ‘नया वर्ष कल्याणकारी हो’ की आवाज़ के साथ फूल डालते हैं। बदले में उन्हें फल, फूल, पकवान और पैसे आदि मिलते हैं।

प्रश्न 1. त्योहार आपसी भाई चारा, प्रेम बढ़ाते हैं। हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए?

उत्तर – त्योहार जीवन में खुशियाँ लाते हैं। देश-विदेश में काम करने वाले सभी अपने-अपने घर आ जाते हैं। त्योहारों से एकता-भाईचारा बढ़ता है। समूह में काम करने की दक्षता का भी विकास होता है। इसलिए त्योहार जो हर प्रकार से लाभदायक साबित होता है उसे हमें पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

प्रश्न 2. होली के मौके पर हम ऐसा क्या न करें जिससे वह सभी को खुशी दे सके?

उत्तर – होली के मौके पर हमें केमिकल वाले रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, नशीले द्रव्यों का सेवन तो कदापि नहीं करना चाहिए, होली के नाम पर किसी के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए। अगर किसी को रंगों से एलर्जी हो तो हमें उन्हें रंग नहीं लगाना चाहिए। ये सब करके हम सभी को खुशी दे सकते हैं। 

कटी भिंडी में रंग लगाकर तरह-तरह के डिज़ाइन बनाइए-

छात्र स्वयं करें

पाठ – 15  

होली के रंग हज़ार

1.

क.    –       त्योहार       –

ख. –           –           हिरण्यकश्यप

ग. प्रह्लाद  –           –

घ. –           पूर्णिमा       –

2.

क. नई   

ख. पौराणिक  

ग. निर्दयी

घ. प्यारी

3.

क. हो रहा है

ख. हो चुका है

ग. होगा

घ. हो रहा है

4.

क. i होली के बारे में बता रही हूँ।

   ii चिता जल रही है।

ख. i तुम्हें यह कहानी पसंद आएगी।

   ii मैं तुम्हें एक त्योहार के बारे में बताऊँगी।

ग. i होलिका जल गई।

   ii हिरण्यकश्यप नाम का एक राजा था।

5.

क. चित्रित

ख. अंकित

ग. हर्षित

6.

क. मिठाइयाँ

ख. दवाइयाँ

ग. मटके

घ. गन्ने

7.

क. मुझे मत मारो।  

ख. वे लोग आ गए हैं।   

ग. उसकी माता आईं हैं।

घ. फूलों की एक माला देना।

8.

क. लीजिए

ख. पर

ग. हैं

घ. मत

ङ. रुपयों

9.

क. पर्व         विशेष दिन

ख. सर्वाधिक    सबसे अधिक

ग. उमंग       आनंद

घ. उल्लास मौज़

10.

पत्थर      गर्व         राष्ट्र         प्रह्लाद

  दरवाजा      कार्य         ड्रामा        उम्र

11.

क. बसंत का मौसम बहुत सुहावना होता है।

ख. भारत देश में अनेक पर्व मनाए जाते हैं।

ग. हमें सुबह के समय प्रार्थना करनी चाहिए।

घ. मुझे मिठाइयाँ खाना बहुत पसंद है।

12 पत्र लेखन  

दिनांक – 00/00/0000

घर संख्या – W/418

बोलानी, ओड़िशा

प्रिय मित्र रमेश

(मधुर स्मृति)

तुम कैसे हो? आशा करता हूँ कि तुम कुशल होगे। मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि तुमने वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मित्र इसी खुशी के मौके पर मैं तुम्हें होली पर अपने घर बुलाना चाहता हूँ। हमारे यहाँ होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। मुझे पूरा यकीन है कि मेरे यहाँ की होली देखकर तुम्हें बड़ा मज़ा आएगा। इसी बहाने तुम मेरे माता-पिता से भी मिल लोगे और हमारी मिलित रूप से पढ़ाई भी हो जाएगी। कुछ दिनों के बाद यहाँ एक पुस्तक मेला भी लगने वाला है और मुझे पता है कि तुम्हें पुस्तकों से बहुत लगाव है। तुम मुझे अपने आने की सूचना पत्र के माध्यम से यथाशीघ्र भेज देना। चाचा-चाची को मेरा प्रणाम कहना। शेष अगले पत्र में।

तुम्हारा मित्र

अवि  

You cannot copy content of this page