शब्दार्थ
प्रजा – जनता
तूफ़ानी – Hurricane
तंग – छोटा
तंग – परेशान
मामूली – साधारण
हाल-चाल – स्थिति
नियम – प्रथा
भेस – रूप
परवाह – चिंता
सावधानी – Carefully
शानदार – भव्य
हाथ साफ़ करना – चोरी करना
डाकू – Dacoit
तरकीब – उपाय
खुर – Hoof
नौजवान – युवक
मुसीबत – समस्या
हमला – आक्रमण
अंगरक्षक – Bodyguard
दल – समूह
धन्यवाद – – शुक्रिया
बाल भी बाँका न होना – सुरक्षित रहना
बंदी – कैदी
भोर – सुबह
घटना – Incident
प्रशंसा – तारीफ
सिंहासन – तख़्त
इच्छा – चाहत
लालसा – अभिलाषा
मकान – घर
आलीशान – शानदार
भवन – इमारत
आज्ञा – आदेश
तरक्की – उन्नति
नियुक्त – Deployed
बारी – Turn
कष्ट – पीड़ा
विनती – प्रार्थना
पुल – Bridge
निर्माण – Construction
फ़ौरन – शीघ्र
हुक्म – आदेश
विदूषक – Comedian
दामाद – Son-in law
स्वीकार – ग्रहण
जीवित – ज़िंदा
अतिथि – मेहमान
अनोखी – विचित्र
हैरान – आश्चर्य
मूर्ख – बेवकूफ
अजीब – विचित्र
वश – नियंत्रण
सरकार – राजा
विभिन्न – Different
विभाग – Departments
ज़िम्मेदारी – Responsibility
दौरा – Round
प्रबंध – इंतजाम / Arrangement
सेवक – दास
रथ – Chariot
ठाठ-बाट – शान-शौकत
लायक – काबिल
महल – Palace
आमदनी – आय / Income
देख-रेख – Maintenance
खर्च – व्यय / Expense
नौकर-चाकर – Servants
प्रथा – परंपरा
पदवी – post
सम्मान – Respect
गृहिणी – House wife
मिज़ाज – Mood
शीघ्र – तुरंत
वरदान – Boon
चतुर – चालाक
पाठ में से
प्रश्न 1. राजा भेस बदलकर क्यों घूमता था?
उत्तर – राजा अपना भेस बदलकर अपने राज्य में लागू की जाने वाली नीतियों का सही तरीके से अनुपालन के विषय में जानने हेतु, प्रजा का हाल-चाल, शासन व्यवस्था और कमर्चारियों की कार्य प्रणाली की जाँच -परख, रात्रि के समय होने वाली असामाजिक गतिविधियाँ जैसे- चोरी, डकैती, तस्करी आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए घूमा करते थे।
प्रश्न 2. राजा ने अपनी जान बचाने वाले नौजवानों का धन्यवाद कैसे किया?
उत्तर – राजा ने अपनी जान बचाने वाले नौजवानों को राजदरबार में ससम्मान बुलाकर उन्हें हृदय से लगाया, उनकी बहादुरी की प्रशंसा की तथा उनकी मनचाही इच्छाओं की भी पूर्ति कर दी। इस तरह राजा ने उन छह नौजवानों को धन्यवाद दिया।
प्रश्न 3. तीसरे नवयुवक ने राजा से क्या माँगा?
उत्तर – तीसरे नवयुवक ने राजा से अपने गाँव से शहर तक एक पक्की सड़क बनवा देने की इच्छा व्यक्त की ताकि उसके गाँववाले आसानी से सब्ज़ी-तरकारी तथा अन्य उत्पाद शहर में जाकर बेच सकें।
प्रश्न 4. छठे नौजवान ने राजा के सामने अपनी कौन-सी अनोखी इच्छा रखी?
उत्तर – छठे नौजवान ने राजा के सामने यह इच्छा रखी कि जब तक मैं और आप जीवित रहें वर्ष में एक दिन आप मेरे यहाँ अतिथि बनकर पधारें।
प्रश्न 5. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
(क) राजा विजय सिंह _____ बदलकर प्रजा के हाल-चाल का पता लगाता था । (शक्ल / भेस)
(ख) डाकू राजा के _____ पर हाथ साफ़ करना चाहते थे।(पैसों/घोड़े)
(ग) राजा जहाँ भी जाता, उसके _____ भी उसके पीछे रहते। (अंगरक्षक / गुप्तचर)
(घ) डाकू राजा पर लपकने ही वाले थे कि नौजवान वहाँ _____ नौजवान आ पहुँचे।(सात/ छह)
(ङ) छठा नौजवान सबसे _____ था। (बुद्धिमान/मूर्ख)
उत्तर – क. भेस
उत्तर – ख. घोड़े
उत्तर – ग. अंगरक्षक
उत्तर – घ. छह
उत्तर – ङ. बुद्धिमान
प्रश्न 6. पाठ के आधार पर नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं। कहानी की घटनाओं के अनुसार उनके आगे क्रम संख्या लिखिए-
प्रश्न उठा कि राजा छोटे से मकान में कैसे रहेंगे। 9
वह भेस बदलकर अपनी प्रजा का हाल-चाल पता करता था। 2
राजा ने उन नौजवानों को मनचाहा पुरस्कार माँगने के लिए कहा। 5
छठे नवयुवक ने अपनी चतुराई से एक वरदान से सब कुछ पा लिया। 10
विजय सिंह नाम का एक राजा था। 1
तीसरे नौजवान ने अच्छी सड़कें माँगी तो चौथे ने सुंदर पत्नी । 7
एक बार अचानक डाकुओं ने राजा को घेर लिया। 3
पहले नौजवान ने भवन माँगा तो दूसरे ने पद में तरक्की । 6
छठे नौजवान ने वर्ष में एक बार राजा को अतिथि रूप में अपने घर आने के लिए कहा।8
छह नौजवानों ने राजा को डाकुओं से बचाया।4
बातचीत के लिए
प्रश्न 1. राजा के पीछे-पीछे उसके अंगरक्षक क्यों चलते थे?
उत्तर – राजा के पीछे-पीछे उसके अंगरक्षक राजा की रक्षा के लिए चलते थे।
प्रश्न 2. राजा को छठे नौजवान को राजदरबारी की पदवी क्यों देनी पड़ी?
उत्तर – राजा को छठे नौजवान को राजदरबारी की पदवी देनी पड़ी क्योंकि छठे नौजवान ने राजा से वर्ष में एक दिन उसके यहाँ अतिथि बनकर आने की इच्छा व्यक्त की थी और प्रथा के अनुसार राजा किसी राजदरबारी के घर ही अतिथि बनकर जा सकता है।
प्रश्न 3. यदि राजा आपको कोई वरदान माँगने के लिए कहे तो आप क्या वरदान माँगोगे और क्यों?
उत्तर – यदि राजा मुझसे कोई वरदान माँगने के लिए कहें तो मैं यह वरदान माँगूँगा कि राज्य के प्रजा के लिए रास्तों के दोनों ओर ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाए जाएँ, कुँए खुदवाए जाएँ, शासन और शिक्षा व्यवस्था में उन्नति की जाए क्योंकि ऐसे वरदान से पूरी प्रजा को लाभ होगा।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1. यदि राजा पैदल ही जा रहे होते तो क्या होता?
उत्तर – यदि राजा पैदल ही जा रहे होते तो डाकू उन्हें साधारण आदमी समझकर नज़रंदाज़ कर देते और न ही छह नौजवान उन्हें बचाते।
प्रश्न 2. अगर छह नौजवान राजा की रक्षा नहीं करते तो कहानी में क्या बदलाव आता?
उत्तर – अगर छह नौजवान राजा की रक्षा नहीं करते तो डाकुओं से लड़ते-लड़ते राजा के घायल हो जाने की संभावना थी और राजा का घोड़ा भी डाकू ले जाते।
भाषा की बात
प्रश्न 1. पाठ में आए कोई छह क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए-
खाएँगे, दिया, रहेंगें, काटेंगे, जाए, चलें
प्रश्न 2. नीचे दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द पाठ में से ढूंढकर लिखिए-
(क) रंक – राजा
(ख) अंदर – बाहर
(ग) अस्वीकार – स्वीकार
(घ) विद्वान – मूर्ख
प्रश्न 3. नीचे लिखे शब्दों को शब्दकोश के क्रमानुसार क्रम संख्या दीजिए-
1 अंगरक्षकों, 2 अतिथि, 3 गृहिणी, 4जीवित, 5पुरस्कार, 6भेस, 7शीघ्र, 8स्वयं
जीवन मूल्य
• एक ओर से छह नौजवान वहाँ आ पहुँचे। उन्होंने देखा कि एक आदमी मुसीबत में है। उन्होंने डाकुओं
पर हमला किया।
प्रश्न 1. इन नौजवानों का मुसीबत में फँसे आदमी की मदद करना ठीक था, कैसे?
उत्तर – हाँ, इन नौजवानों का मुसीबत में फँसे आदमी की मदद करना ठीक था क्योंकि मनुष्य का यह प्रथम कर्तव्य है कि वह दूसरों की समस्या का समाधान करने के लिए अपने तन, मन और धन का उपयोग करे।
प्रश्न 2. मुसीबत में आए इंसानों की सहायता हम किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर – मुसीबत में फँसे इंसानों की मदद हम अपनी योग्यता के अनुसार तन, मन, धन और अपना समय देकर कर सकते हैं।
कुछ करने के लिए
1. ‘विक्रम और बेताल’ की कहानियाँ पढ़िए व कोई एक रोचक कहानी कक्षा में सुनाइए ।
2. कक्षा में सारे विद्यार्थी मिलकर इस कहानी का मंचन कीजिए।
उत्तर – छात्र शिक्षक के दिशानिर्देश में करें।
अभ्यास सागर
पाठ – 6
अनोखा वरदान
विशेषण
1.
क. नेकदिल
ख. मामूली
ग. साधारण
घ. शानदार
2.
क. संज्ञा
ख. विशेषण
3.
क. लंबे
ख. मोटा
ग. बड़ा
घ. सुंदर
4.
पानी – ठंडा
खीर – मीठी
कपड़ा – दो मीटर
दवाई – कड़वी
5.
क. सुंदर फ्रॉक
ख. सुनहरे बाल
ग. कुछ लोग
घ. छठी कक्षा
ङ. बड़े पत्थर
च. गीले कपड़े
छ. नया टेलीविज़न
6.
हरे , गरम
हरे
गरम
7.
क. पुराना बहुत
ख. ऊँची काफ़ी
ग. गीले ज़्यादा
घ. अच्छी बहुत
8.
क. चतुर – गुणवाचक विशेषण
ख. पाँच – निश्चित संख्यावाचक विशेषण
ग. कुछ – अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
घ. दो किलो – निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
ङ. वह – सार्वनामिक विशेषण
च. लाल – गुणवाचक विशेषण
छ. यह, मेरी – सार्वनामिक विशेषण
ज. थोड़े-से – अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
9.
क. पुल – मेरे गाँव में एक पुल है।
पुल – दिल्ली में बहुत सारे पुलों का निर्माण हो रहा है।
ख. फूल – मेरे पास एक गुलाब फूल है।
फूल – बगीचे में तरह-तरह के फूल खिले हुए हैं।
10.
क. अतिथि
ख. साप्ताहिक
ग. पाक्षिक
घ. बहुमूल्य
ङ. कृतज्ञ
11.
क. विदूषक
ख. डाकुओं
ग. सड़क
घ. तरक्की
12.
क. आम क्या, आप
ख. नेहा उसे
ग. आगरा वह
घ. गन्ने उन्होंने
13.
क. सकते में आ गया।
ख. हाथ साफ़ कर दिया।
ग. बाल भी बाँका न कर सकेगा।
14. अनुच्छेद
यह दृश्य किसी शहर के व्यस्त चौराहे का है। गाड़ियों की आवाजाही देखकर यही लगता है कि सुबह के नौ-दस बजे होंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है। ज़ेब्रा क्रॉसिंग से कुछ लोग सड़क पार कर रहे हैं। एक व्यक्ति अख़बार बिक्री कर रहा है। सड़क के दूसरी ओर एक आइसक्रीम विक्रेता खड़ा है और देवदार पेड़ के नीचे दो लोग खड़े होकर बातें कर रहे हैं। हर ओर बड़ी-बड़ी इमारतें नज़र आ रही हैं।