DAV Solutions Class – VIII Chapter -15 Kaamchor कामचोर 

कामचोर – काम से जी चुराने वाला

वाद-विवाद – तर्क-वितर्क / Debate

ऊधम – शोरगुल

दबैल – डर जाने वाला

मटका – घड़ा

घमासान – भयानक

हरगिज़ – बिलकुल

फरमान – Royal Order

मिसाल – उदाहरण

दरी – Mat

तनख्वाह – पगार / Salary

हवाला – उल्लेख

फ़र्श – Floor

उम्मीदवार – प्रार्थी / Candidate

पुर्जा – Parts

नतीजा – परिणाम

मजाल – हिम्मत

कोहनी – Elbow

हमला – आक्रमण

गोमड़े – सिर में चोट लगने से उस जगह का फूल जाना  

कुमक – सैनिकों का दल

धींगामुश्ती – धक्का-मुक्की

वर्तमान – मौजूदा

दड़बा – मुर्गियों की रहने की जगह

मोरी – छोटी नाली

बेनकेल – बिना नियंत्रण के

राजी – मानना

मशहूर – प्रसिद्ध / Famous

मेगना – भेड़ों का मल

फलियाँ – दाने

दालान – बरामदा

प्रलय – ज़लज़ला, कयामत

काबू – नियंत्रण

चौकन्नी – सावधान

भूचाल – भूकंप

तत्काल – तुरंत

बागी – विरोधी

मातम – कोहराम

कायम – स्थापित

बटालियन – battalion

उपसर्ग

विवाद – वि + वाद

बेनकेल – बे + नकेल

प्रलय – प्र + लय

भूचाल – भू + चाल

प्रत्यय

उम्मीदवार – उम्मीद + वार

मुर्गियाँ – मुर्गी + याँ

पर्यायवाची

नतीजा – परिणाम, फल 

मजाल – हिम्मत, साहस 

हमला – आक्रमण, चढ़ाई 

मशहूर – प्रसिद्ध, विख्यात, नामी

प्रलय – ज़लज़ला, कयामत

तत्काल – तुरंत, शीघ्र, जल्दी  

बागी – विरोधी, क्रांतिकारी

इंद्र – मधवा, पुरंदर, देवराज

विलोम

कामचोर # कर्मठ 

फ़र्श # छत

मजाल # डर  

मशहूर # बदनाम

काबू # बेकाबू  

तत्काल # दीर्घकाल  

बागी # साथी

प्रश्न 1. अब्बा मियाँ ने बच्चों को किन कामों को करने के बदले में तनख्वाह देने की बात कही?

उत्तर – अब्बा मियाँ ने बच्चों को आँगन से कूड़ा फेंकने, पेड़ों में पानी देना आदि कामों के बदले तनख्वाह देने की बात कही।

प्रश्न 2. बच्चों को ऐसा क्यों लगा कि मुर्गियों को भी किसी ने उनके विरुद्ध भड़का रखा है?

उत्तर – बच्चों को लगा कि मुर्गियों को भी किसी ने उनके खिलाफ़ भड़का रखा है क्योंकि जब वे मुर्गियों को उनके दड़बे में ले जाने की कोशिश कर रहे थे तब सारी मुर्गियाँ इधर-उधर भागने लगी जिसमें खीर की प्याली और चादर पूरी-पूरी तरह से बर्बाद हो गयाІ     

प्रश्न 3. क्या देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो घर में तूफ़ान आया था?

उत्तर – बच्चों ने तनख्वाह पाने की चाह में घर के काम करने शुरू किए परंतु सारे बच्चे एक ही साथ एक काम को पूरा करने में लग जाते थे जिस वजह से काम होने के बजाय बिगड़ जा रहे थे, जैसे- झाड़ू लगाना, पौधों में पानी देते वक़्त, मुर्गियों को दड़बे में भेजते वक़्त, दूध दुहते वक़्त ऐसे-ऐसे घटनाएँ हुईं    कि लगा घर में तूफ़ान आ गया है।  

प्रश्न 4. अम्मा ने मायके जाने की बात क्यों कही?

उत्तर – अम्मा  अपने मायके आगरा जाने के लिए सामान बाँधने लगीं क्योंकि बच्चों की टोली ने अपने-अपने काम को पूरा करने के लिए घर में तूफ़ान मचा रखा थाІ

प्रश्न 5. उचित उत्तर पर सही (P) का निशान लगाइए-

प्रश्न (क) पाठ के आधार पर बताइए कि अपना काम खुद करने की आदत किसे होनी चाहिए?

बच्चों को

बानी दीदी को

अम्मा को

अब्बा को

उत्तर – बच्चों को

प्रश्न (ख) सब मज़दूर कहाँ से मार-मारकर निकाले गए?

मैदान

स्कूल

आँगन

छत

उत्तर – आँगन से 

प्रश्न (ग) भेड़ों को क्या खिलाने की बात हो रही थी ?

दाना

रोटी

फल

गाजर

उत्तर – दाना

प्रश्न (घ) किसको भागता देखकर चाचाजी को लगा कि जैसे कोई सपना देख रहे हैं?

गाय

भैंस

कुत्ता

गिलहरी

उत्तर – भैंस

प्रश्न 6. पांठ के आधार पर कुछ कथन नीचे दिए गए हैं। सही कथनों के सामने सही (P) का तथा गलत कथनों के सामने गलत (x) का निशान लगाइए-

(क) झाड़ू लगाने के लिए सबने एक – एक झाड़ू हाथ में ले लिया। गलत

(ख) पानी पड़ते ही सारी धूल कीचड़ बन गई। सही

(ग) तय हुआ कि पेड़ों को पानी दिया जाए। सही

(घ) बच्चे पेड़ों को पानी देते हुए नहाने लगे। गलत

(ङ) हज्जन माँ एक पलंग पर दुपट्टे से मुँह ढाँके बैठी हुई थीं। गलत

(च) झूले की रस्सी उतारकर भैंस के पैर बाँध दिए गए। सही

प्रश्न 1. बच्चों ने पहला काम किया – हिल – हिलकर पानी पीना । इसका क्या परिणाम हुआ?

उत्तर – बच्चों ने जब स्वयं उठकर पानी पीने का काम किया तो बच्चों में ही धींगामुश्ती होने लगी। सुराही और मटके फूटे और बच्चे भीगे से अलग।       

प्रश्न 2. क्या अंत में बच्चों को डाँटने पर घर के बड़े सदस्यों से उनकी नाराज़गी ठीक थी? क्यों?

उत्तर – कहानी के अंत में बच्चों को डाँटने के बाद घर के बड़ों का उनसे नाराज़ होना बिलकुल सही नहीं है क्योंकि जो भी कुछ बच्चों ने किया था वह बड़े लोगों के कहने पर ही किया था।    

प्रश्न 3. पाठ के आधार पर तर्क सहित बताइए कि ‘कामचोर’ एक संयुक्त परिवार की कहानी है?

उत्तर – ‘कामचोर’ कहानी एक संयुक्त परिवार की कहानी है क्योंकि इस कहानी में बहुत सारे बच्चों को दिखाया गया है और दूसरी तरफ़ इस कहानी में बुआ, चाचा जैसे संबंध सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे साफ़ पता चल जाता है कि यह एक संयुक्त परिवार है।  

प्रश्न 4. इस कहानी के बच्चे कामचोर थे? चर्चा कीजिए ।

उत्तर – इस कहानी के बच्चे कामचोर थे क्योंकि वे पानी भी खुद उठकर नहीं पीते थे।

प्रश्न 5. क्या बच्चों को घर के कामों में माता – पिता का साथ देना चाहिए? कारण बताइए ।

उत्तर – बच्चों को घर के कामों में माता-पिता का साथ देना चाहिए क्योंकि इससे मिल-जुलकर काम करने की प्रतिभा विकसित होती है और बच्चे भी स्वावलंबी बनते हैं।

प्रश्न 1.अगर बच्चे आपस में एक-एक काम बाँटकर करते तो क्या होता?

उत्तर – अगर बच्चे आपस में एक-एक काम बाँटकर करते तो घर में इसी भी प्रकार का हंगामा नहीं होता और सारे काम सही समय और विधि से समाप्त हो जाते।

प्रश्न 2. भेड़ों और भैंस के भागने से यदि किसी को चोट लग जाती तो कहानी किस दिशा में आगे बढ़ती?

उत्तर – भेड़ों और भैंस के भागने से यदि किसी को चोट लग जाती तो उसे अस्पताल ले जाने से पहले बच्चे अपने-अपने तरीके से उसका इलाज़ करने की कोशिश करते और स्थिति और भी खराब हो जाती।      

प्रश्न 3.कल्पना कीजिए कि आप सब ‘कामचोर’ कहानी के बच्चों में से ही एक हैं। अब अपने नज़रिए से इस कहानी को कक्षा में सुनाइए।

उत्तर – कक्षा क्रियाकलाप।

प्रश्न 1.’ज़’ और ‘फ़’ में नुक्ता लगा हुआ है। पाठ में से ‘ज़’ और ‘फ़’ वाले चार-चार शब्द छाँटकर लिखिए-

क. बुज़ुर्ग काफ़ी   

ख. चीज़ फ़र्शी

ग. मजदूर     तूफ़ान 

घ. ज़मीन     सफ़ेद     

प्रश्न 2. पाठ में आए कोई छह युग्म शब्द नीचे दी गई जगह में लिखिए-

क. कुछ-कुछ 

ख. तीन-चौथाई                   

ग. पीछे-पीछे 

घ. धुली-बेधुली

ङ. हाथ-मुँह

च. इधर-उधर   

प्रश्न जीवन मूल्य

सारा घर धूल से अट गया।

सब लोग नल पर टूट पड़े।

कुछ बच्चे कीचड़ में लथपथ हो गए।

• घर में तूफ़ान उठ खड़ा हुआ ।

प्रश्न 1. बच्चों के काम करने का तरीका ठीक था या नहीं?

उत्तर – बच्चों के काम करने का तरीका ठीक नहीं था।

प्रश्न 2. काम को सफलतापूर्वक करने का क्या तरीका होना चाहिए?

उत्तर – काम को सफलतापूर्वक करने के लिए हमें उस काम को किस तरह से किया जाए इसकी रणनीति पहले बनानी पड़ती है। इसके अलावा हमें उस काम को करने का हुनर भी सीखना पड़ता है और अपने बड़ों का अनुभव भी हमारे लिए लाभदायक साबित होता है।

प्रश्न 1. कक्षा में समूह बनाकर बच्चों द्वारा किए गए कामों का अलग-अलग दृश्यों में मंचन कीजिए।

उत्तर – छात्र स्वयं करें

प्रश्न 2. अपने पुस्तकालय में जाकर बाल साहित्य पढ़िए और उनमें से किसी एक कहानीकार और उसकी कहानियों पर परियोजना कार्य तैयार कीजिए।

उत्तर – छात्र स्वयं करें

प्रश्न 3. ‘आज की ज़रूरत : एकल परिवार या संयुक्त परिवार?’ इस विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए |

उत्तर – छात्र स्वयं करें

पाठ – 15

कामचोर

समास (अव्ययीभाव,

कर्मधारय, बहुव्रीहि)

1. केवल पढ़ने और समझने के लिए।  

2. केवल पढ़ने और समझने के लिए।

3.

क. मृत्यु पर्यंत

ख. हर/प्रत्येक गली

ग. हर/प्रत्येक दिन

घ. पेट भरकर

ङ. समय के अनुसार

च. रात ही रात में

4.

क. आजन्म

ख. घर-घर

ग. यथाविधि

घ. प्रत्येक/हरेक

ङ. हाथोंहाथ

च. पल-पल

5. केवल पढ़ने और समझने के लिए।   

6.

क. महान है जो आत्मा

ख. नीला है जो कंठ

ग. पीत (पीला) है जो अंबर (वस्त्र)

घ. कमल के समान नयन

ङ. घन (मेघ) के समान श्याम (काला)

7.

क. चंद्रमुख

ख. महात्मा

ग. प्राणप्रिय

घ. मृगलोचन

ङ. विद्याधन

8. केवल पढ़ने और समझने के लिए।

9.

क. गिरि को धारण करे जो वह (कृष्ण) 

ख. चक्र है पाणि (हाथ) में जिसके वह (कृष्ण) 

ग. दश (दस) हैं आनन जिसके वह (रावण) 

घ. पीत (पीला) हैं अंबर (वस्त्र) जिसका वह (कृष्ण) 

ङ. नीला है कंठ जिसका वह (शिव) 

च. गज का आनन है जिसका वह (गणेश)

छ. चार मुख हैं जिसके वह (ब्रह्मा)

10.

क. निशाचर

ख. मृगनयनी

ग. लंबोदर

घ. त्रिवेणी

ङ. महात्मा

च. मक्खीचूस

11.

क. सरल वाक्य

ख. मिश्रित वाक्य

ग. संयुक्त वाक्य

घ. मिश्रित वाक्य

ङ. सरल वाक्य

च. संयुक्त वाक्य

12.

क. खेल-कूद करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

ख. सूमो पहलवानों का शरीर भारी-भरकम होता है।

ग. मेरे बगीचे में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगे हुए हैं।

घ. अतिथियों के स्वागत में सबसे पहले चाय-वाय दी जाती है।

13.

क. खाया        सकर्मक क्रिया

ख. खरीदी        सकर्मक क्रिया

ग. बैठी          सकर्मक क्रिया

घ. उड़ा          सकर्मक क्रिया

ङ. पढ़          अकर्मक क्रिया

14.

क. स्वाभिमानी

ख. कामचोर

ग. अल्पाहारी

घ. स्वयंभू

ङ. अथाह

15.

स्लोगन लेखन  

“जल है तो कल है।”

“जल ही जीवन है।”

16.

विज्ञापन

You cannot copy content of this page