Personalities

अलेक्ज़ांडर ड्यूमा

Alexandar Dumas ka hindi parichay

फ्रांस : लोकप्रिय उपन्यासकार

जन्म : 1802

मृत्यु : 1870

‘द थ्री मस्केटियर्स’ (The Three Musketeers) के रचयिता अलेक्ज़ांडर ड्यूमा (Alexandre Dumas) एक विश्वस्तरीय उपन्यासकार रहे हैं। उनके इस उपन्यास को फ्रांस ही नहीं, अन्यान्य देशों में भी अपार लोकप्रियता प्राप्त हुई है। इस विश्वविख्यात कृति में ड्यूमा की कहानी कहने की कला चरम उत्कर्ष पर पहुँची हुई है। उनकी एक और अत्यन्त प्रसिद्ध रचना है ‘द काउंट ऑफ़ मांटि क्रिस्टो’ (The Count of Monte Cristo) जिस पर अनेक फ़िल्में भी बन चुकी हैं। ‘ब्लैक ट्यूलिप’ में विषय की सूक्ष्मता तथा उसकी सुन्दर प्रस्तुति के कारण भी वे अविस्मरणीय रहेंगे। ‘द मैन इन द आइरन मास्क’ भी उनकी प्रसिद्ध रचना है।

ड्यूमा के उपन्यासों की साहसिकता एवं रोमांच से भरपूर कथावस्तु पाठकों को मुग्ध कर लेती है परंतु इन उपन्यासों में रूढ़िवादिता और धार्मिक आडम्बरों पर भी तीखा प्रहार किया गया है। मनोरंजनप्रधान होने पर भी उनकी कृतियों में विचारोत्तेजक सामग्री का अभाव नहीं है। ‘द काउंट ऑफ़ मांटि क्रिस्टों’ में एक पादरी और एक अन्य निर्दोष व्यक्ति की जीवनगाथा के दुखद पहलुओं को भी रेखांकित किया गया है। ‘द थ्री मस्केटियर्स’ में भी सच्चाई के लिए संघर्ष करने वालों की कहानी को विनोदपूर्ण ढंग से कहा गया है। अपनी अनुपम वर्णनशैली के कारण अलेक्ज़ांडर ड्यूमा विश्व के मूर्धन्य कथाकार माने जाते हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page