अमेरिका: शतरंज का बादशाह
जन्म : 1943
शतरंज जैसे गूढ़ खेल पर नन्ही सी उम्र में ही अधिकार पा लेने वाले विश्व के दो खिलाड़ियों में रूस के गैरी कास्पारोव और अमेरिका के जेम्स रॉबर्ट
फ़िशर (James Robert Fisher) का नाम उल्लेखनीय है। ‘बॉबी’ (Bobby) मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही अमेरिका के शतरंज चैंपियन बन गए थे। यह उनकी एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी। बॉबी को शतरंज की किताबें और पत्रिकाओं में उलझना ज्यादा अच्छा लगता था। संभवतः इसी कारण वह एक उद्दंड प्रकृति का खिलाड़ी बना। 1972 का वर्ष शतरंज के खेल में ऐतिहासिक माना जाता है। इस वर्ष बॉबी ने आइसलैंड में रूस के बोरिस स्पॉस्की को हराकर अमेरिका के लिये विश्व विजेता (World Champion) बनने का गौरव प्राप्त किया। इस विजय से वह सारे विश्व का चहेता खिलाड़ी बन गया। अमेरिकावासी उसे शतरंज का बादशाह ही कहने लगे थे।

फ़िशर का जन्म 9 मार्च, 1943 को शिकागो (अमेरिका) में हुआ था। न्यूयार्क में उसका लालन – पालन हुआ। फ़िशर ने हाई स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी और शतरंज का दीवाना हो गया।
फ़िशर शतरंज के शिखर पर पहुँचने वाले खिलाड़ियों में अपना एक अलग स्थान रखते हैं। अपनी सफलताओं की अपेक्षा वे अपने विचित्र स्वभाव तथा आचरण के कारण अधिक चर्चित रहे हैं।