Personalities

वाल्ट डिज़्नी

Walt Disney American animation film producer and entrepreneur

अमेरिका : महानतम् हास्य चित्रकार

जन्म : 1901

मृत्यु : 1966

विश्व के महानतम् कृतिकारों में ‘वाल्ट डिज़्नी’ का नाम सदैव स्मरणीय रहेगा। वाल्ट डिज़्नी ने अपने अद्भुत और रमणीय कॉमिक चरित्रों के माध्यम से मनुष्य के सुंदर एवं सृजनात्मक स्वप्नों को साकार किया है और ‘डिज़नीलैंड’ (Disneyland) के रूप में विश्व को सुन्दरतम भेंट दी है। वे अमेरिका स्थित ‘डिज़नीलैंड’ जैसे स्वप्नलोक के कल्पनाकार एवं कृतिकार रहे हैं जहाँ प्रतिमाह लाखों लोग उनके उस भव्यलोक को देखने जाते हैं। वाल्ट डिज्नी ने ‘मिकी माऊस’ (Mickey Mouse) एवं ‘डोनाल्ड डक’ (Donald Duck) जैसे विश्वविख्यात कॉमिक चरित्रों को जन्म दिया जो लोकप्रियता एवं बिक्री दोनों दृष्टि से विश्व में पहले स्थान पर हैं। ‘स्कैंप’ नामक चरित्र के भी वे आविष्कारक रहे हैं। वाल्ट डिज़्नी एक प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्मकार भी रहे हैं। उनकी कृतियों ने विश्वभर में अनूठे कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वाल्ट डिज़्नी ने चार ‘आस्कर’ जीते थे जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने ही सर्वप्रथम चलती-फिरती कार्टून फिल्में (Animated cartoons) बनाई थीं। जब 1928 में ‘स्टीम बोट विली’ (Steamboat Willie) नामक फिल्म बनी जिसका मुख्य अभिनेता मिकी माऊस था, तो लोग हैरान और मुग्ध रह गए थे। इस फिल्म में स्वयं डिज्नी ने मिकी के लिए आवाज़ दी है। तब से मिकी और उसकी साथिन ‘मिनी’ (Minnie) बच्चों और बड़ों के भी चहेते पात्र बने हुए हैं।

वाल्ट डिज़्नी का वास्तविक नाम ‘वाल्टर इलियास’ था। वे अपनी मृत्यु के बाद भी विश्व के शीर्षस्थ हास्य कथाकार बने हुए हैं। उनकी विश्वविख्यात हास्यचित्र शृंखला (Comic series) मिकी माऊस एंड डोनाल्ड डक’ ने भारत में भी अपार लोकप्रियता प्राप्त की है। ‘मिकी माऊस’, ‘डोनाल्ड डक’ तथा ‘गूफी’ (Goofy) आदि विश्व में उनके सर्वाधिक लोकप्रिय प्रतीक चरित्र रहे हैं।

About the author

हिंदीभाषा

Leave a Comment

You cannot copy content of this page