Personalities

विलियम शेक्सपियर

इंग्लैंड : महान कवि-नाटककार

जन्म : 1564

मृत्यु : 1616

विश्व साहित्य के अग्रगण्य रचनाकारों में विलियम शेक्सपियर का स्थान बहुत ऊँचा है। उनके बिना मात्र अंग्रेजी साहित्य ही नहीं विश्वसाहित्य भी अधूरा-सा प्रतीत होता है। उन्होंने अनेक काव्य-नाटकों की रचना की थी, जिनमें ‘हैमलेट’ उनकी महानतम कृति मानी गई है। संयोग एवं वियोग से भरी रचनाओं में ‘रोमियो एंड जूलिएट’, ‘मैकबेथ’, ‘ओथेलो’, ‘ए मिड समर नाइट-ड्रीम’, ‘द टेमिंग ऑफ द श्रूयू’, ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’, ‘जूलियस सीजर’, ‘ऐज़ यू लाइक इट’, ‘टेम्पेस्ट’, ‘मच एडो एबाउट नथिंग’, ‘ट्वेल्व्थ नाइट’, ‘किंग लियर’, ‘एंटोनी एंड क्लियोपेट्रा’, विशेष प्रसिद्ध हैं।

शेक्सपियर का जन्म 1564 में स्ट्रैटफ्रर्ड-ऑन ऐवॉन (इंग्लैंड) में हुआ था। 18 वर्ष की उम्र में वे अपनी आजीविका का स्वयं प्रबंध करने में समर्थ हो गए थे। व्यवसाय के अतिरिक्त वे लंदन में अभिनय भी करते थे। उनकी प्रथम रचना- एक लम्बी कविता ‘वीनस ऐंड ऐडोनिस’ उनकी 29 वर्ष की आयु में 1593 में प्रकाशित हुई थी।

आज शेक्सपियर विश्व साहित्य के प्रतीक माने जाते हैं। उन जैसा रचनाकार आज तक नहीं हुआ। यद्यपि उनकी कृतियों के बारे में कुछ आलोचकों का कहना है कि शेक्सपियर के नाटक वास्तव में दूसरों द्वारा लिखे गए थे तथा उनके नाम से प्रकाशित हुए थे। इन गुप्त लेखकों में मुख्यतः बेकन, अर्ल ऑफ आक्सफोर्ड, ब्यूमॉट, फ्लेचर तथा क्रिस्टॉफर मारलो का नाम लिया जाता है, यद्यपि यह दावा प्रमाणित नहीं हो सका है। विवादग्रस्त होने पर भी शेक्सपियर की कृतियाँ देशकाल की सीमा से परे तथा विलक्षण हैं। उनका अध्ययन करना अपने आप में एक अलग अनुभव प्राप्त करने के समान है।

About the author

हिंदीभाषा

Leave a Comment

You cannot copy content of this page