ऑस्ट्रिया : संगीतकार
जन्म : 1756
मृत्यु : 1791
लक्षण प्रतिभाशाली पाश्चात्य संगीतकारों में मोजार्ट एक अग्रणी कलाकार
और शीघ्र ही वे महान संगीतज्ञ बन गए। मात्र 13 वर्ष की अल्पायु में ही उन्हें स्टार संगीत के लिए सार्वजनिक सम्मान प्राप्त होने लगे थे। मोजार्ट ने कई देशों की यात्राएँ की और अपनी प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने 600 से अधिक संगीत रचनाएँ की थीं। इनमें ‘द मैरिज ऑफ फिगारो, ‘डॉन गिओबानी’, ‘कोसी फैन ट्यूटे’ एवं ‘रिक्वीम मास’ शीर्षक ओपेरा अत्यधिक प्रसिद्ध हैं। इनके अतिरिक्त उन्होंने अनेक सिंफिनियाँ भी लिखीं।

मोज़ार्ट का जन्म 27 जनवरी, 1756 को साल्जबर्ग (आस्ट्रिया) में प्रसिद्ध संगीतज्ञों के परिवार में हुआ था। मोजार्ट ने दर्शनशास्त्र और कानून की शिक्षा पाई थी। पियानो, ऑर्गन एवं वायलिन वादन में वे सिद्धहस्त थे। मोजार्ट की पत्नी का नाम एना था।
मोज़ार्ट जैसे प्रतिभाशाली संगीतज्ञ बहुत कम हुए हैं। ‘अनोखे शिशु वादक’ के रूप में उन्होंने यूरोप को चमत्कृत कर दिया था, फिर भी वे धनाभाव से ग्रस्त रहे और अपने स्वास्थ्य पर भी उचित ध्यान नहीं दे सके। केवल 35 वर्ष की अल्पाय में ही स्वर्ग सिधार गए। मोजार्ट की रचनायें आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने पाश्चात्य संगीत को एक नई दिशा देकर उसके रूप को सुधारा और उसमें आकर्षण उत्पन्न किया, जो उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है।