Personalities

यूरी गागरिन

yuri_gagarin_ koun the

सोवियत संघ : प्रथम अंतरिक्ष यात्री

जन्म 1934

मृत्यु : 1968

विश्व के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कर्नल यूरी एलेक्सेविच गागरिन ने 12 अप्रैल,

इतिहास रच दिया। उस समय से यूरी गागरिन को विश्व में सबसे ऊपर तक उड़ने वाले एवं विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त है। इससे पूर्व ‘लाइका’ नाम की एक कुतिया अंतरिक्ष में भेजी गई थी। तत्पश्चात् मानव को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई गई। इसके लिए चुने जाने के पश्चात् गागरिन को गंभीर प्रशिक्षण लेना पड़ा। वे कई खतरनाक परिस्थितियों से गुजरे लेकिन उन्होंने अपना साहस नहीं खोया । 12 अप्रैल, 1961 के ऐतिहासिक दिन वे अंतरिक्ष की ओर रवाना हुए और एक घंटा 48 मिनट अंतरिक्ष में ही रहे। उन्होंने एक बार पृथ्वी की परिक्रमा की जिसमें 89.34 मिनट का समय लगा। कज़ाकिस्तान के अंतरिक्ष केन्द्र से प्रातः 9.07 वोस्तोक-1 अंतरिक्ष यान छोड़ा गया था और उसने अधिकतम गति 28,090 कि.मी. प्रति घंटा की गति से 340 कि.मी. की ऊँचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा की।

गागरिन का जन्म रूस के एक ग्रामीण परिवार में हुआ था। बचपन में ही वे यंत्र विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के बाद 1957 में वायुयान विद्यालय में भर्ती हो गए थे। गागरिन अपनी प्रतिभा से उन्नति करते हुए रूस की वायुसेना में भी सम्मिलित हो गए और वहीं से वे अपने मनोरथ की सिद्धि के लिए तत्पर हो गए। कुछ समय के बाद वे अंतरिक्ष यात्रा सम्बन्धी परीक्षण के लिये चुन लिए गए थे। उनकी पत्नी का नाम वेलेटीना था। अंतरिक्ष पर विजय पाने वाले इस ‘व्योम – पुत्र’ की मृत्यु मात्र 34 वर्ष की आयु में 27 मार्च, 1968 को हो गई।

गागरिन को आर्डर ऑफ लेनिन, गोल्ड स्टार मैडल एवं हीरो ऑफ दी सोवियत यूनियन की उपाधियों से सम्मानित किया गया था। अंतरिक्ष की ऊँचाइयों पर पृथ्वीपुत्र मानव की कहानी अंकित करके यूरी गागरिन ने विज्ञान का एक नया अध्याय आरंभ कर दिया था जिसने असीम भावी संभावनाओं के द्वार खोल दिए।

About the author

हिंदीभाषा

Leave a Comment

You cannot copy content of this page